• Home
  • Social
  • बोकारो जिले के सभी प्रखंडों में मेगा विधिक सशक्तीकरण शिविर का हुआ आयोजन

बोकारो जिले के सभी प्रखंडों में मेगा विधिक सशक्तीकरण शिविर का हुआ आयोजन

बोकारो: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (JHALSA) के निर्देशन तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) अनिल कुमार मिश्रा न०-2 बोकारो के मार्गदर्शन में बोकारो जिला प्रशासन के घनिष्ठ समन्वय से रविवार जिले के सभी 9 प्रखंडों में मेगा विधिक सशक्तीकरण शिविर आयोजित किए गए। ये शिविर सुबह 10:00 बजे से प्रखंड सभागारों एवं निर्धारित स्थानों पर शुरू हुए।

शिविरों में न्यायिक अधिकारियों की निगरानी तथा सभी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) के कुशल संचालन में जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ मिलकर शिविरों को सफल बनाया गया। शिविरों का मुख्य उद्देश्य आम जनता को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान करना, विधिक जागरूकता फैलाना, विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों तक पहुंचाना तथा मध्यस्थता, विधिक सहायता और परामर्श के माध्यम से विवादों का त्वरित निपटारा करना था। शिविरों में बड़ी संख्या में लाभार्थियों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से योजनाओं का लाभ वितरित किया गया।

शिविरों में जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो के सचिव अरुण कुमार दुबे के नेतृत्व में विभिन्न न्यायिक अधिकारियों, मीडिएटर्स, लीगल एंड डिफेंस काउंसिल्स (LADCs), पैनल वकीलों, पैरा-लीगल वॉलंटियर्स (PLVs) तथा एनजीओ के सदस्यों की टीमें सक्रिय रूप से कार्यरत रहीं। प्रत्येक प्रखंड में संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) के कुशल संचालन में अन्य ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी भी पूर्ण समन्वय के साथ उपस्थित रहे।

प्रखंड-वार आयोजित शिविर एवं टीमें:

1. चास प्रखंड 

स्थान: चास ब्लॉक सभागार 

रिसोर्स पर्सन न्यायिक अधिकारी: देवेश कुमार त्रिपाठी, जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश-III, बोकारो 

प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO): प्रदीप कुमार

टीम:

– ए.के. राय (मीडिएटर), आनंद वर्धन (चीफ एलएडीसी), मिस भाव्या सुमन (असिस्टेंट एलएडीसी)

– पैरा-लीगल वॉलंटियर्स: असित बनर्जी, इसराइल अंसारी, विकास कुमार पाण्डेय, कृष्णा सिन्हा, चण्डी चरण चौधरी, आकाश कुमार,

– एनजीओ: साहयोगिनी (एन.जी.ओ.), अमर संस्कार कल्याण केंद्र, बोकारो (एन.जी.ओ.)

2. चंदनकियारी प्रखंड 

स्थान: चंदनकियारी ब्लॉक सभागार 

रिसोर्स पर्सन न्यायिक अधिकारी: तबिंदा खान, सिविल जज (सीनियर डिवीजन)-II सह जे.एम., बोकारो 

प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO): रविन्द्र कुमार

टीम: 

– बरुण कुमार पांडे (मीडिएटर), पम्मी कुमारी (डिप्टी चीफ एलएडीसी), अशोक कुमार पाल, अमरेश कुमार (पैनल वकील) 

– पैरा-लीगल वॉलंटियर्स: देवदास पांडे, रतिलाल कुम्भकार, यादू महतो, बासु गोराईं, कालाचंद गोराईं, राजकिशोर बाउरी 

– एनजीओ के सदस्यगण

3. चंद्रपुरा प्रखंड

स्थान: कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, दुग्दा पूर्वी पंचायत 

रिसोर्स पर्सन अधिकारी: अरुण कुमार दुबे, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बोकारो 

प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO): ईश्वर दयाल महतो

टीम:

– विजय कुमार यादव (मीडिएटर), राकेश चौबे (डिप्टी चीफ एलएडीसी), जितेंद्र कुमार सिंह, कुमारी डोली (पैनल वकील) 

– पैरा-लीगल वॉलंटियर्स: संतोष कुमार सिंह, सूरज केवट, रेखा कुमारी, तनिषा कुमारी, अमित कुमार नाग

– JSLPS के सदस्यगण।

4. जरीडीह प्रखंड

स्थान: जरिडीह ब्लॉक सभागार 

रिसोर्स पर्सन अधिकारी: अरुण कुमार दुबे, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बोकारो 

प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO): सीमा कुमारी

टीम:

• विष्णु कुमार नायक (मीडिएटर), ब्रजेश (असिस्टेंट एलएडीसी), प्रीति (पैनल वकील) 

– पैरा-लीगल वॉलंटियर्स: लालदेव केवट, जय किशोर, नीलू प्रियदर्शी, लखींद्र मुर्मू, पूर्णिमा कुमारी ।

5. कसमार प्रखंड 

स्थान: कसमार ब्लॉक सभागार 

रिसोर्स पर्सन अधिकारी: अरुण कुमार दुबे, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बोकारो 

प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO): नम्रता जोशी

टीम: 

– मृत्युंजय कुमार लायक (मीडिएटर), विकास कुमार सिंह (असिस्टेंट एलएडीसी), संजीव कुमार पाठक (पैनल वकील) 

– पैरा-लीगल वॉलंटियर्स: महावीर महतो, बबलू दास, दीपक महतो, सहदेव हंसदा 

– एनजीओ के सदस्यगण।

6. पेटरवार प्रखंड 

स्थान: पेटरवार ब्लॉक सभागार 

रिसोर्स पर्सन न्यायिक अधिकारी: प्रेम नाथ पांडे,  न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय, तेनुघाट 

प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO): संतोष कुमार महतो

टीम: 

–  राजीव कुमार तिवारी (मीडिएटर), विनोद कुमार गुप्ता, सुजीत कुमार जायसवाल (पैनल वकील) 

– पैरा-लीगल वॉलंटियर्स: चंद्रदेव मांझी, मदन प्रजापति, रुबैदा खातून, आशा कुमारी, शिव कुमार चटर्जी

– एनजीओ के सदस्यगण।

7. गोमिया प्रखंड 

स्थान: गोमिया ब्लॉक सभागार 

रिसोर्स पर्सन न्यायिक अधिकारी: श्री प्रेम नाथ पांडे, न्यायधीश कुटुम्ब न्यायालय, तेनुघाट 

प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO): महादेव कुमार महतो

टीम:

– आर.बी. महतो (मीडिएटर), शैलेश कुमार सिन्हा, पुष्पा हंस (पैनल वकील) 

– पैरा-लीगल वॉलंटियर्स: सुनील पासवान, सबीर अंसारी, कोनिका कुमारी, अंजना देवी 

– एनजीओ के सदस्यगण।

8. बेरमो प्रखंड 

स्थान: गोविंदपुर बी पंचायत भवन, बेरमो ब्लॉक 

रिसोर्स पर्सन न्यायिक अधिकारी: राज कुमार पांडे, सिविल जज (सीनियर डिवीजन)-II सह जे.एम., तेनुघाट 

प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO): मुकेश कुमार,

टीम:

– प्रशांत पॉल (पैनल वकील) 

– पैरा-लीगल वॉलंटियर्स: विष्णु कुमार मिश्रा, अशोक साव, नीलम कुमारी, कनक लता,

– एनजीओ के सदस्यगण।

9. नावाडीह प्रखंड

स्थान: नवाडीह ब्लॉक सभागार 

रिसोर्स पर्सन न्यायिक अधिकारी: राज कुमार पांडे, सिविल जज (सीनियर डिवीजन)-II सह जे.एम., तेनुघाट 

प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO): प्रशांत हेम्ब्रम

टीम: 

– मीडिएटर/एलएडीसी/पैनल वकील: तपन कुमार देय (मीडिएटर), निरज कुमार, पांडव कुमार पांडे (पैनल वकील) 

– पैरा-लीगल वॉलंटियर्स: शिशु कुमारी 

– एनजीओ के सदस्यगण।

इन शिविरों में हजारों लोगों ने भाग लिया। लाभार्थियों को विधिक परामर्श, दस्तावेजी सहायता, योजनाओं के आवेदन एवं अन्य सुविधाओं का लाभ प्रदान किया गया। कुल 14,021 लाभुकों को ₹12,80,11,538/- (बारह करोड़ अस्सी लाख ग्यारह हजार पांच सौ अड़तीस रुपये) का प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से योजनाओं का लाभ एवं परिसम्पत्तियो का वितरण किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकर, बोकारो के सचिव अरुण कुमार दुबे ने बताया कि जिला प्रशासन के साथ ऐसे समन्वित शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंच सके।

उक्त आशय की जानकारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बोकारो के द्वारा दी गई।

Releated Posts

गोमिया में कड़ी सुरक्षा के बीच जेपीएससी परीक्षा शुरू, 1464 अभ्यर्थी ले रहे हिस्सा; होटलों में हुई छापेमारी

गोमिया: गोमिया प्रखंड के तीन केंद्रों पर जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हो गई है, जिसमें…

ByByadmin अप्रैल 19, 2026

गोमिया: नव प्राथमिक विद्यालय बड़कीटांड में बच्चों को मिला नया ड्रेस, चेहरे खिले

गोमिया: गोमिया प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के बीच सरकार द्वारा…

ByByadmin अप्रैल 16, 2026

पेयजल मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने गोमिया में हाथियों के हमले में मृत लोगों के आश्रितों को मुआवजा राशि सौपा

गोमिया। झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने मंगलवार को गोमिया वन क्षेत्र कार्यालय में हाथी…

ByByadmin अप्रैल 14, 2026

धुमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की जयंती, गोमिया विधायक प्रतिनिधि ने दी श्रद्धांजलि 

गोमिया: संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पुरे गोमिया प्रखंड क्षेत्र में क्षेत्र में…

ByByadmin अप्रैल 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top