• Home
  • Crime
  • चतरोचट्टी से नाबालिग किशोरी अपहरण कांड का आरोपी नकुल गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, अरगोड़ा (रांची) से बरामद हुई अपहृता, चतरोचट्टी पुलिस की त्वरित कार्रवाई

चतरोचट्टी से नाबालिग किशोरी अपहरण कांड का आरोपी नकुल गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, अरगोड़ा (रांची) से बरामद हुई अपहृता, चतरोचट्टी पुलिस की त्वरित कार्रवाई

गोमिया। गोमिया प्रखंड अंतर्गत चतरोचट्टी थाना क्षेत्र से नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के चर्चित मामले का चतरोचट्टी थाना पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने अपहृत नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Chatarochatti Police Station

पूर्व में दर्ज हुआ था अपहरण का मामला

ज्ञात हो कि चतरोचट्टी थाना क्षेत्र नाबालिग पुत्री के अपहरण को लेकर अपहृता के परिजनों ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। आवेदन में आरोप लगाया गया था कि जरकुंडा गांव निवासी नकुल कुमार महतो उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया था कि आरोपी पहले भी इस तरह की घटनाओं में संलिप्त रहा है।

पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर चतरोचट्टी थाना में कांड 26 मई को कांड दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी।

रांची से सकुशल बरामद हुई नाबालिग

मामले की गंभीरता को देखते हुए चतरोचट्टी थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। तकनीकी एवं गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रांची के अरगोड़ा क्षेत्र में छापेमारी कर अपहृत नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया।

बरामदगी के बाद किशोरी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए संरक्षण में लिया गया तथा उसके बयान दर्ज किए गए।

मुख्य आरोपी गिरफ्तार

कांड के नामजद अभियुक्त काढ्मा निवासी नकुल कुमार महतो (28 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए जेल भेज दिया गया।

पुलिस की तत्परता से मिली सफलता

थाना प्रभारी शशि शेखर के अनुसार नाबालिग के अपहरण से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाता है। इसी क्रम में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृता की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई। इसीक्रम में वरीय पदाधिकारियों के निर्देशन विशेष जांच दल का गठन किया गया, और कार्रवाई तेज की गई।

छापामारी दल में शामिल रहे ये पुलिसकर्मी

मामले के सफल उद्भेदन एवं गिरफ्तारी अभियान में चतरोचट्टी थाना के पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। छापामारी दल में शामिल कर्मियों में पुलिस अवर निरीक्षक अनुप रंजन बाखला, हवलदार गंगा राम बानरा, आरक्षी अजय मेहता, आरक्षी पारस कुमार वर्मा, आरक्षी किशोर कुमार महतो, चालक नागेन्द्र महतो शामिल थे।

क्षेत्र में चर्चा का विषय बना मामला

नाबालिग किशोरी के अपहरण और उसके बाद हुई बरामदगी की घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

Releated Posts

Gomia: गोमिया में व्यवसायी से 99 हजार रुपये की साइबर ठगी, बिजली विभाग का अधिकारी बनकर ठगों ने दिया वारदात को अंजाम

गोमिया। आईईएल थाना क्षेत्र के गवर्नमेंट कॉलोनी निवासी एवं आईईएल शिव मंदिर के समीप रिचार्ज व आइसक्रीम दुकान…

ByByadmin अगस्त 22, 2026

Gomia: तिरंगे के सम्मान में हुई चुक, भड़के ग्रामीण, 16 अगस्त की शाम को उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिदरी में उतारा गया राष्ट्रीय ध्वज, ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई की मांग की

गोमिया। गोमिया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिदरी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फहराए गए राष्ट्रीय ध्वज…

ByByadmin अगस्त 16, 2026

Gomia: गोमिया रेलवे ओवरब्रिज साइट से बैटरी चोरी करते युवक धराया, एक फरार

गोमिया। गोमिया रेलवे क्रासिंग स्थित निर्माणाधीन ओवरब्रिज साइट पर मंगलवार की रात गाड़ी की बैटरी चोरी करने का…

ByByadmin अगस्त 11, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top