• Home
  • Social
  • विश्व शांति और कल्याण के लिए गूंजा नवकार महामंत्र, दिगंबर जैन मंदिर गोमिया में सामूहिक जाप

विश्व शांति और कल्याण के लिए गूंजा नवकार महामंत्र, दिगंबर जैन मंदिर गोमिया में सामूहिक जाप

गोमिया: जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (JITO) के तत्वावधान में दिगंबर जैन समाज गोमिया द्वारा विश्व शांति, अहिंसा और मानव कल्याण के संकल्प के साथ गुरुवार को गोमिया धुर्वा मोड़ स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में सामूहिक नवकार महामंत्र का जाप किया गया। “वन वर्ल्ड, वन चांट” थीम के तहत आयोजित इस अनुष्ठान में बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। जीतो संस्था की टाउन रिप्रेजेंटेटिव रश्मि जैनबताया गया कि विश्व के 108 देशों सहित भारत यथा गोमिया में एक साथ नवकार महामंत्र का जाप किया गया।

Jain

सुबह 8 बजे मंदिर में एकत्र होकर साढ़े 9 बजे तक समाज के श्रावक-श्राविकाओं ने मधुर स्वर में नवकार मंत्र का सामूहिक जाप किया। इस दौरान वातावरण भक्तिमय और सकारात्मक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो गया। आयोजकों ने बताया कि वर्तमान में विश्व में चल रही अशांति के बीच, यह जाप मानसिक शांति और करुणा के संदेश के रूप में किया गया है। अंत में विश्व कल्याण की कामना के साथ महाआरती की गई। 

इस कार्यक्रम में शोभा देवी जैन, पिंकी सेठी, नीरज जैन, टीना जैन, रूबी जैन, हेमा देवी जैन, वर्षा जैन, सुरेश गंगवाल, संजय सेठी, अनिल गंगवाल, राजेश जैन, रजत जैन, धर्मेंद्र जैन, राजीव जैन आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Releated Posts

Gomia: बारिश ने खोली सड़क की बदहाली की पोल, जर्जर सड़क से ग्रामीण परेशान

गोमिया। गोमिया प्रखंड के बड़की चिदरी पंचायत अंतर्गत कढ़मा गांव के बारूटोला में इन दिनों जर्जर सड़क ग्रामीणों…

ByByadmin सितम्बर 4, 2026

Gomia: गोमिया विद्युत सब स्टेशन में भरा बारिश का पानी, पांच फीडरों से जुड़े सैकड़ों गांवों में घंटों बिजली गुल

प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भी जलमग्न, कर्मचारियों और ग्रामीणों को आवागमन में हुई परेशानी गोमिया। गोमिया प्रखंड में सोमवार की…

ByByadmin अगस्त 31, 2026

Gomia: बायोमीट्रिक लेने के बाद राशन नहीं देने का आरोप, कार्डधारकों ने गोमिया बीडीओ से की शिकायत

गोमिया। गोमिया प्रखंड के लोधी पंचायत अंतर्गत बनचतरा गांव के पीडीएस डीलर अर्जुन करमाली (बद्री करमाली) पर राशन…

ByByadmin अगस्त 31, 2026

Gomia: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से CTO रद्द होने से बंद हुआ गोमिया का आर्डियर अस्पताल, स्नेक बाइट सहित अस्पताल पहुँचने वाले सभी तरह के मरीजों की परेशानी बढ़ी

गोमिया। स्नेक बाइट (सर्पदंश) के सफल इलाज के लिए गोमिया सहित आसपास के क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान…

ByByadmin अगस्त 27, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top