• Home
  • Social
  • बोकारो के विभिन्न स्थानों में विधिक जागरूकता एवं जनहित कार्यक्रमों का आयोजन

बोकारो के विभिन्न स्थानों में विधिक जागरूकता एवं जनहित कार्यक्रमों का आयोजन

बोकारो: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची निर्देशन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बोकारो अनिल कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बोकारो द्वारा विभिन्न स्थलों पर विधिक जागरूकता एवं जनहित कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

Bokaro

प्रातः 10 बजे चास स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में लीगल कैडेट कोर आउटरीच गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी तथा लीगल लिटरेसी क्लब के माध्यम से विधिक साक्षरता संबंधी कक्षाएँ एवं गतिविधियाँ संचालित की गईं। इस अवसर पर छात्राओं को उनके अधिकारों, कर्तव्यों तथा विधिक जागरूकता के महत्व से अवगत कराया गया।

पूर्वाह्न 11:30 बजे नारायणपुर पंचायत में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में LSUC/LSUM से संबंधित जानकारी, साइबर जागरूकता कार्यक्रम, साइबर ठगी के विरुद्ध अभियान, तथा अभिरक्षा, धन की वापसी एवं शिकायत निवारण से संबंधित मानक प्रक्रिया (SOP) पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही विशेष रूप से NALSA ASHA Scheme, बाल विवाह निषेध, NALSA JAGRITI Scheme, NALSA DAWN Scheme, बच्चों के लिए बाल-अनुकूल विधिक सेवाएँ योजना, 2024, तथा मानसिक बीमारी एवं बौद्धिक दिव्यांगता से ग्रसित व्यक्तियों हेतु विधिक सेवा योजना, 2024 के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया।

इस कार्यक्रम में मनोरंजन कुमार संख्या-1, सी.जे.एम., बोकारो,  ब्रजेश, सहायक LADC, विकास कुमार सिंह, सहायक LADC तथा  पारा लीगल वालिंटियर/अधिकार मित्र  यदु महतो, रतिलाल कुम्भकार, महिमा कुमारी, प्रदीप कुमार सिंह चौधरी एवं आकाश कुमार सक्रिय रूप से उपस्थित रहे एवं ग्रामीणों तथा प्रतिभागियों को विधिक जानकारी प्रदान की।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बोकारो का उद्देश्य है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक निःशुल्क विधिक सेवा, विधिक जागरूकता तथा अधिकारों की जानकारी पहुँचे। प्राधिकार द्वारा यह अपील की जाती है कि आमजन विशेषकर महिलाएँ, बच्चे, ग्रामीण नागरिक एवं वंचित वर्ग ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेकर विधिक सेवाओं का लाभ उठाएँ। 

उक्त आशय की जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बोकारो दी गई।

Releated Posts

Gomia: बारिश ने खोली सड़क की बदहाली की पोल, जर्जर सड़क से ग्रामीण परेशान

गोमिया। गोमिया प्रखंड के बड़की चिदरी पंचायत अंतर्गत कढ़मा गांव के बारूटोला में इन दिनों जर्जर सड़क ग्रामीणों…

ByByadmin सितम्बर 4, 2026

Gomia: गोमिया विद्युत सब स्टेशन में भरा बारिश का पानी, पांच फीडरों से जुड़े सैकड़ों गांवों में घंटों बिजली गुल

प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भी जलमग्न, कर्मचारियों और ग्रामीणों को आवागमन में हुई परेशानी गोमिया। गोमिया प्रखंड में सोमवार की…

ByByadmin अगस्त 31, 2026

Gomia: बायोमीट्रिक लेने के बाद राशन नहीं देने का आरोप, कार्डधारकों ने गोमिया बीडीओ से की शिकायत

गोमिया। गोमिया प्रखंड के लोधी पंचायत अंतर्गत बनचतरा गांव के पीडीएस डीलर अर्जुन करमाली (बद्री करमाली) पर राशन…

ByByadmin अगस्त 31, 2026

Gomia: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से CTO रद्द होने से बंद हुआ गोमिया का आर्डियर अस्पताल, स्नेक बाइट सहित अस्पताल पहुँचने वाले सभी तरह के मरीजों की परेशानी बढ़ी

गोमिया। स्नेक बाइट (सर्पदंश) के सफल इलाज के लिए गोमिया सहित आसपास के क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान…

ByByadmin अगस्त 27, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top