• Home
  • Social
  • बकरीद पर्व को लेकर चतरोचट्टी थाना में शांति समिति की बैठक

बकरीद पर्व को लेकर चतरोचट्टी थाना में शांति समिति की बैठक

सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील, अफवाहों से सतर्क रहने का निर्देश

गोमिया: बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार की शाम चतरोचट्टी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी शशि शेखर ने की। इसमें जनप्रतिनिधियों, गणमान्य लोगों तथा विभिन्न समुदायों के सदस्यों ने भाग लेकर पर्व को भाईचारे के साथ मनाने का संकल्प लिया।

Chatarochatti PS

बैठक के दौरान थाना प्रभारी शशि शेखर ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से बकरीद के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि चतरोचट्टी क्षेत्र के लोग हमेशा से सभी पर्व-त्योहार आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ मनाते आए हैं और आगे भी इसी परंपरा को कायम रखने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बकरीद का पर्व शांति एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें।

थाना प्रभारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी नहीं दी जाए। साथ ही कुर्बानी के बाद निकलने वाले अवशेषों को खुले में नहीं फेंकने, बल्कि गड्ढे में डालकर सुरक्षित तरीके से नष्ट करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और सामाजिक संवेदनशीलता का विशेष ध्यान रखना जरूरी है ताकि किसी समुदाय की भावना आहत न हो।

बैठक में सोशल मीडिया के दुरुपयोग को लेकर भी चर्चा की गई। थाना प्रभारी ने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर फैलने वाले भ्रामक, आपत्तिजनक और भड़काऊ वीडियो अथवा संदेशों से सतर्क रहें। यदि किसी भी प्रकार की संदिग्ध पोस्ट या वीडियो दिखाई दे तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दें। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में कानून को हाथ में लेने की कोशिश न करें।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि बकरीद पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी तथा असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी।

बैठक के दौरान शांति समिति के सदस्यों ने भी अपने विचार रखे और प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। सभी ने मिलकर क्षेत्र में शांति, सौहार्द्र और भाईचारे का वातावरण बनाए रखने की बात कही।

मौके पर चतरोचट्टी मुखिया महादेव महतो, मुखिया प्रतिनिधि दिनेश्वर महतो, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि बिनोद तुरी, मो. हबीब, हनीफ अंसारी, अयूब अंसारी, डालचंद महतो, चमन ठाकुर, मो. मुमताज सहित कई लोग उपस्थित थे।

Releated Posts

Gomia: बारिश ने खोली सड़क की बदहाली की पोल, जर्जर सड़क से ग्रामीण परेशान

गोमिया। गोमिया प्रखंड के बड़की चिदरी पंचायत अंतर्गत कढ़मा गांव के बारूटोला में इन दिनों जर्जर सड़क ग्रामीणों…

ByByadmin सितम्बर 4, 2026

Gomia: गोमिया विद्युत सब स्टेशन में भरा बारिश का पानी, पांच फीडरों से जुड़े सैकड़ों गांवों में घंटों बिजली गुल

प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भी जलमग्न, कर्मचारियों और ग्रामीणों को आवागमन में हुई परेशानी गोमिया। गोमिया प्रखंड में सोमवार की…

ByByadmin अगस्त 31, 2026

Gomia: बायोमीट्रिक लेने के बाद राशन नहीं देने का आरोप, कार्डधारकों ने गोमिया बीडीओ से की शिकायत

गोमिया। गोमिया प्रखंड के लोधी पंचायत अंतर्गत बनचतरा गांव के पीडीएस डीलर अर्जुन करमाली (बद्री करमाली) पर राशन…

ByByadmin अगस्त 31, 2026

Gomia: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से CTO रद्द होने से बंद हुआ गोमिया का आर्डियर अस्पताल, स्नेक बाइट सहित अस्पताल पहुँचने वाले सभी तरह के मरीजों की परेशानी बढ़ी

गोमिया। स्नेक बाइट (सर्पदंश) के सफल इलाज के लिए गोमिया सहित आसपास के क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान…

ByByadmin अगस्त 27, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top