• Home
  • Social
  • गोमिया में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक: बीडीओ, सीओ ने की सोशल मीडिया पर नजर रखने की अपील

गोमिया में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक: बीडीओ, सीओ ने की सोशल मीडिया पर नजर रखने की अपील

गोमिया। गोमिया में आगामी ईद उल अजहा (बकरीद) पर्व को लेकर देर आईईएल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख प्रमिला चौड़े ने की।

Gomia: The genie of Dolo Trade has awakened again, investors have opened their front again.
Gomia: The genie of Dolo Trade has awakened again, investors have opened their front again.

बीडीओ महादेव महतो ने कहा कि बकरीद का पर्व आपसी सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने सभी लोगों से पर्व को शांति और सहयोग के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कुर्बानी खुले स्थान पर न की जाए, ताकि किसी की धार्मिक भावनाएं आहत न हों और वातावरण भी प्रभावित न हो।

सीओ आफताब आलम ने निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने और सोशल मीडिया पर नजर रखने की अपील भी की। कहा कि कुर्बानी के बाद उत्पन्न अवशेष को गड्ढों में निस्तारित किया जाए। इसे किसी भी हालत में खुले में न फेंका जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी अपने-अपने क्षेत्रों में साफ-सफाई की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करें।

थाना प्रभारी एसकेे मंडल ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को कोई समस्या या संदेह हो, तो वह सीधे थाना प्रशासन से संपर्क करें। बैठक में मौजूद लोगों ने पुलिस प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया और आपसी सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया।

मौके पर ससबेड़ा मुखिया शांति देवी, सोनाराम बेसरा, राजन यादव, जुल्फेकार आलम, मो. एकरमुल, सलीमुद्दीन, बाबुचन्द बेसरा, राजेश कुमार साहू, मो. सत्तार अंसारी, रिंकू पासवान आदि उपस्थित रहे।

Releated Posts

Gomia: कोनार डैम जलाशय से निकली 42 और 26 किलो की विशाल ब्रिकेट मछलियां, देखने उमड़ी लोगों की भीड़

गोमिया। गोमिया प्रखंड के जरकुंडा स्थित कोनार डैम जलाशय से मंगलवार को मछुआरों के जाल में दो विशाल…

ByByadmin जुलाई 14, 2026

गोमिया मोड़ में सीसीटीवी से होगी 24 घंटे निगरानी, बिना हेलमेट और ट्रैफिक नियम तोड़ने पर कटेगा ऑनलाइन चालान

पुलिस-प्रशासन ने वाहन चालकों को किया सतर्क, हाई-रेजोल्यूशन कैमरों से हो रही निगरानी, घर बैठे पहुंचेगा ई-चालान गोमिया…

ByByadmin जुलाई 13, 2026

Gomia: लोजपा नेता रंजन पासवान ने बच्चों के बीच बांटी कॉपियां और कलम, रामविलास पासवान की जयंती पर किया सामाजिक सरोकार का कार्यक्रम

गोमिया: लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के लेबर सेल झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष रंजन पासवान ने रविवार को नेहरू उच्च…

ByByadmin जुलाई 5, 2026

Gomia: गांव के पहले अग्निवीर बने अरविंद किस्कु के स्वागत में उमड़े ग्रामीण, ढोल-नगाड़ों के साथ निकली भव्य तिरंगा रैली

गोमिया। गोमिया प्रखंड अंतर्गत कर्री खुर्द पंचायत के आदिवासी बहुल दुधमो गांव में बुधवार को उत्सव जैसा माहौल…

ByByadmin जून 24, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top