• Home
  • Crime
  • खुलासा: जरीडीह में प्रेम प्रसंग में युवती की हुई थी हत्या, प्रेमी समेत उसके माता-पिता गिरफ्तार

खुलासा: जरीडीह में प्रेम प्रसंग में युवती की हुई थी हत्या, प्रेमी समेत उसके माता-पिता गिरफ्तार

बेरमो: जरीडीह थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय युवती के शव मिलने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले को लेकर बेरमो एसडीपीओ रविंद्र सिंह ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि युवती की हत्या कर शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए पेड़ से लटका दिया गया था। मामले में पुलिस ने प्रेमी सहित उसके माता-पिता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Revelation: Young woman murdered in Jaridih over a love affair; lover and his parents arrested.
Revelation: Young woman murdered in Jaridih over a love affair; lover and his parents arrested.

एसडीपीओ रविंद्र सिंह ने बताया कि 5 अगस्त 2026 को जरीडीह थाना क्षेत्र के ग्राम बनचास टोला चट्टीगोड़ा स्थित जंगल के किनारे एक लगभग 20 वर्षीय युवती का शव गमछे के सहारे पेड़ से लटका हुआ मिला था। जांच के दौरान शव की पहचान आरती हेम्ब्रम के रूप में हुई। मृतका की मां बुंदी देवी, निवासी पिठोरिया (तेनुघाट ओपी क्षेत्र), के लिखित आवेदन के आधार पर जरीडीह थाना कांड संख्या-133/26, दिनांक 6 अगस्त 2026 के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर त्वरित अनुसंधान करते हुए मामले का खुलासा किया।

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतका का अपने प्रेमी मनोज मराण्डी के साथ करीब डेढ़ वर्ष से प्रेम संबंध था। 2 अगस्त को मनोज शादी का झांसा देकर आरती को अपने घर ले गया था। हालांकि उसके माता-पिता युवती को घर में रखने के पक्ष में नहीं थे, जबकि आरती वहीं रहने की जिद पर अड़ी थी और अपने घर लौटना नहीं चाहती थी।

पुलिस के अनुसार, इसी विवाद के चलते 4 अगस्त की शाम मनोज मराण्डी, उसके पिता नाजीर मराण्डी और मां सरस्वती देवी ने मिलकर घर के पीछे बाड़ी में आरती की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद घटना को आत्महत्या दर्शाने के उद्देश्य से शव को गमछे के सहारे पेड़ से लटका दिया गया।

गहन पूछताछ, तकनीकी एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों तथा आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने उनके घर से मृतका का मोबाइल फोन और एक बैग में रखा उसका कपड़ा बरामद किया। इसके आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी

  • मनोज मराण्डी (19 वर्ष), पिता नाजीर मराण्डी
  • नाजीर मराण्डी (60 वर्ष), पिता स्व. पुषा मराण्डी
  • सरस्वती देवी (55 वर्ष), पत्नी नाजीर मराण्डी

तीनों आरोपी ग्राम बनचास टोला चट्टीगोड़ा, थाना जरीडीह, जिला बोकारो के निवासी हैं।

बरामदगी

  • मृतका का मोबाइल फोन
  • मृतका के कपड़ों से भरा एक बैग

छापेमारी दल

छापेमारी दल में पुलिस निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह, जरीडीह थाना प्रभारी विपिन चन्द्र महतो, पुलिस अवर निरीक्षक विकास कुमार विश्वकर्मा तथा संजीव कुमार शामिल थे। प्रेस वार्ता में एसडीपीओ रविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान और साक्ष्यों के आधार पर मामले का सफलतापूर्वक उद्भेदन किया है।

Releated Posts

Gomia: गोमिया में व्यवसायी से 99 हजार रुपये की साइबर ठगी, बिजली विभाग का अधिकारी बनकर ठगों ने दिया वारदात को अंजाम

गोमिया। आईईएल थाना क्षेत्र के गवर्नमेंट कॉलोनी निवासी एवं आईईएल शिव मंदिर के समीप रिचार्ज व आइसक्रीम दुकान…

ByByadmin अगस्त 22, 2026

Gomia: तिरंगे के सम्मान में हुई चुक, भड़के ग्रामीण, 16 अगस्त की शाम को उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिदरी में उतारा गया राष्ट्रीय ध्वज, ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई की मांग की

गोमिया। गोमिया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिदरी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फहराए गए राष्ट्रीय ध्वज…

ByByadmin अगस्त 16, 2026

Gomia: गोमिया रेलवे ओवरब्रिज साइट से बैटरी चोरी करते युवक धराया, एक फरार

गोमिया। गोमिया रेलवे क्रासिंग स्थित निर्माणाधीन ओवरब्रिज साइट पर मंगलवार की रात गाड़ी की बैटरी चोरी करने का…

ByByadmin अगस्त 11, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top