• Home
  • Social
  • Gomia: 14 दिनों की नवजात बच्ची की चोरी मामले में अब इनाम की घोषणा, एक वर्ष बाद भी नहीं मिला सुराग

Gomia: 14 दिनों की नवजात बच्ची की चोरी मामले में अब इनाम की घोषणा, एक वर्ष बाद भी नहीं मिला सुराग

गोमिया पुलिस ने लोगों से सहयोग की अपील की, सूचना देने वाले को मिलेगा उचित पुरस्कार

Beby

गोमिया: गोमिया थाना क्षेत्र के चेलियाटांड़ गांव से वर्ष 2025 में लापता हुई 14 दिनों की नवजात बच्ची के मामले में अब गोमिया पुलिस ने सूचना देने वाले व्यक्ति को इनाम देने की घोषणा की है। घटना के एक वर्ष बीत जाने के बावजूद बच्ची का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आम लोगों से सहयोग की अपील की है।

जानकारी के अनुसार, चेलियाटांड़ निवासी संतोष साव ने गोमिया थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि 22 मार्च 2025 की शाम वह अपनी दुकान पर थे। इसी दौरान उनकी पत्नी पूजा ने फोन कर बताया कि उनकी जुड़वा बच्चियों में से एक बच्ची अचानक घर से गायब हो गई है। पूजा ने बताया था कि दोनों बच्चियों को सुलाकर वह कुछ देर के लिए वाशरूम गई थीं, लेकिन वापस लौटने पर एक बच्ची बिस्तर से गायब थी।

घटना के बाद परिजनों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन बच्ची का कहीं कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद संतोष साव ने गोमिया थाना में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की थी। बताया जाता है कि लापता बच्ची का नाम ईशा कुमारी है और घटना के समय उसकी उम्र मात्र 14 दिन थी।

इस संबंध में गोमिया थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो ने बताया कि मामला काफी संवेदनशील है और पुलिस लगातार बच्ची की तलाश में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि घटना को एक वर्ष बीत चुका है, लेकिन अब तक बच्ची का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस ने विभिन्न स्तरों पर जांच की, लेकिन बच्ची छोटी होने के कारण कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी।

थाना प्रभारी ने आम ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी व्यक्ति को लापता बच्ची ईशा कुमारी के संबंध में किसी प्रकार की जानकारी मिलती है तो वह तत्काल गोमिया थाना को सूचित करे। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाएगी तथा उसे गोमिया पुलिस की ओर से उचित इनाम भी दिया जाएगा।

इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। एक वर्ष बीत जाने के बाद भी मासूम बच्ची के नहीं मिलने से परिवार आज भी गहरे सदमे में है और अपनी बेटी के लौट आने की उम्मीद लगाए बैठा है।

Releated Posts

Gomia: बारिश ने खोली सड़क की बदहाली की पोल, जर्जर सड़क से ग्रामीण परेशान

गोमिया। गोमिया प्रखंड के बड़की चिदरी पंचायत अंतर्गत कढ़मा गांव के बारूटोला में इन दिनों जर्जर सड़क ग्रामीणों…

ByByadmin सितम्बर 4, 2026

Gomia: गोमिया विद्युत सब स्टेशन में भरा बारिश का पानी, पांच फीडरों से जुड़े सैकड़ों गांवों में घंटों बिजली गुल

प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भी जलमग्न, कर्मचारियों और ग्रामीणों को आवागमन में हुई परेशानी गोमिया। गोमिया प्रखंड में सोमवार की…

ByByadmin अगस्त 31, 2026

Gomia: बायोमीट्रिक लेने के बाद राशन नहीं देने का आरोप, कार्डधारकों ने गोमिया बीडीओ से की शिकायत

गोमिया। गोमिया प्रखंड के लोधी पंचायत अंतर्गत बनचतरा गांव के पीडीएस डीलर अर्जुन करमाली (बद्री करमाली) पर राशन…

ByByadmin अगस्त 31, 2026

Gomia: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से CTO रद्द होने से बंद हुआ गोमिया का आर्डियर अस्पताल, स्नेक बाइट सहित अस्पताल पहुँचने वाले सभी तरह के मरीजों की परेशानी बढ़ी

गोमिया। स्नेक बाइट (सर्पदंश) के सफल इलाज के लिए गोमिया सहित आसपास के क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान…

ByByadmin अगस्त 27, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top