• Home
  • Crime
  • बैंक ऑफ बड़ौदा गोमिया शाखा के कर्मचारी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, गोमिया में किराए के मकान से मिला शव, गोमिया थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी

बैंक ऑफ बड़ौदा गोमिया शाखा के कर्मचारी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, गोमिया में किराए के मकान से मिला शव, गोमिया थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी

गोमिया। गोमिया स्थित बैंक ऑफ़ बडौदा (Bank of Baroda) शाखा के कर्मचारी सह ग्राहक सेवा सहायक विनय कुमार सिंह चौधरी (38) की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उनका शव मंगलवार को गोमिया कोठीटांड स्टेशन रोड स्थित किराए के मकान में बंद कमरे से बरामद किया गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक मूल रूप से पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कांड्रा गांव के निवासी बताए जाते हैं।

SI Akhilesh Kumar

जानकारी के अनुसार विनय कुमार सिंह चौधरी गोमिया में सेवानिवृत्त शिक्षक ललन माली के मकान में किराए पर रहते थे। मंगलवार को जब वे निर्धारित समय पर बैंक नहीं पहुंचे तो शाखा प्रबंधक डालचंद कुमार महतों सहित बैंक के अन्य कर्मचारियों को चिंता हुई। कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद बैंक कर्मी उनके किराए के आवास पहुंचे।

क्या कहते हैं शाखा प्रबंधक ?

शाखा प्रबंधक डालचंद कुमार महतो ने बताया कि निर्धारित समय पर जब विनय ड्यूटी नहीं पहुंचे तो उन्होंने एक कर्मचारी को उनके आवास पर भेजा क्योंकि बैंक कैश का चाभी विनय के पास ही था। कर्मचारी ने उन्हें फोन पर जानकारी दिया कि आवास पहुंचने पर कमरे का दरवाजा बंद था। काफी आवाज लगाने के बाद भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। । बताया कि सूचना के बाद वे भी अन्य कर्मचारियों के साथ उनके आवास पहुंचे और अनहोनी की शंका से दरवाजा को धक्का दिया तो दरवाजा खुल गया। अंदर गये तो देखा कि विनय कुमार सिंह चौधरी मृत अवस्था में बेड में पड़े थे। जिसके बाद मकान मालिक और स्थानीय थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

सुचना पर पहुंची गोमिया थाना पुलिस

सूचना मिलते ही गोमिया थाना प्रभारी प्रफुल्ल महतो एसआई अखिलेश कुमार, एसआई अरुण कुमार सहित पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट भेज दिया है। कमरे की तलाशी के दौरान शराब की बोतल सहित जेब से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद होने की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस ने आधिकारिक रूप से बरामद सामग्री की पुष्टि नहीं की है।

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के भाई सुख सागर सिंह चौधरी व रमेश कुमार सिंह चौधरी सहित अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने विनय कुमार सिंह चौधरी की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। उनका कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए तथा मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा किया जाए। परिजनों का आरोप है कि विनय कुमार सिंह चौधरी की मौत सामान्य नहीं लग रही है। शरीर की स्थिति और कमरे की परिस्थिति को देखकर उन्हें हत्या की आशंका हो रही है। उन्होंने थाना प्रभारी से पूरे मामले की गंभीरता से जांच करने की मांग की है।

पुलिस हर बिंदु पर कर रही जांच

थाना प्रभारी प्रफुल्ल महतो का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। पुलिस आसपास के लोगों, मकान मालिक और बैंक कर्मियों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या, हत्या तथा अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Releated Posts

Gomia: चतरोचट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: खरना में अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद, एक गिरफ्तार

गोमिया। बोकारो पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

ByByadmin जुलाई 16, 2026

Gomia: आईईएल मार्केट और झटका मोड़ में बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार लोग बिजली चोरी करते पकड़े गए

गोमिया। आईईएल थाना क्षेत्र के झटका मोड़ एवं आईईएल मार्केट में अवैध बिजली कनेक्शन और बिजली चोरी के…

ByByadmin जुलाई 16, 2026

Gomia: रंगदारी नहीं देने पर जेसीबी से ढहाई चारदीवारी और गेट, महिला ने चार लोगों पर केस दर्ज कराया

गोमिया। बोकारो जिले के आईईएल थाना क्षेत्र अंतर्गत पलिहारी गुरूडीह में जमीन विवाद ने एक बार फिर तूल…

ByByadmin जुलाई 15, 2026

Gomia: गोमिया की होनहार बेटी ने रांची के पिठौरिया में की आत्महत्या, भाई ने प्रेमी समेत छह लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का लगाया आरोप

गोमिया: बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड के करमटिया बस्ती की रहने वाली होनहार युवती निशा कुमारी की रांची…

ByByadmin जुलाई 11, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top