• Home
  • Social
  • गोमिया के सियारी पंचायत का बढ़ा मान: मुखिया रामबृक्ष मुर्मू को दिया गया मुख्यमंत्री उत्कृष्ट पंचायत पुरस्कार के तहत 4 लाख का चेक

गोमिया के सियारी पंचायत का बढ़ा मान: मुखिया रामबृक्ष मुर्मू को दिया गया मुख्यमंत्री उत्कृष्ट पंचायत पुरस्कार के तहत 4 लाख का चेक

गोमिया: झारखंड में ग्रामीण विकास को गति देने और पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। रांची में आयोजित “मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार सह मुखिया सम्मेलन 2026 में बोकारो जिला अंतर्गत गोमिया प्रखंड के सियारी पंचायत को उत्कृष्ट ग्राम सभा श्रेणी में उनके बेहतरीन कार्यों के लिए पुरस्कृत किया गया है। 

Rambriksh Murmu

प्रशस्ति पत्र और 4 लाख रुपये का पुरस्कार

ग्राम सभा के माध्यम से ग्रामीण विकास, पारदर्शिता और नवाचारी कार्य करने के लिए पंचायत के मुखिया रामबृक्ष मुर्मू को सम्मानित किया गया। पुरस्कार स्वरूप इन्हें प्रशस्ति पत्र के साथ ही 4 लाख रुपये का चेक प्रोत्साहन राशि के रूप में प्रदान किया गया है। 

सीएम ने किया सम्मानित

रांची के खेलगांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने चयनित पंचायतों के मुखिया और सचिवों को यह पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायत स्तर पर किए जा रहे कार्यों से ही राज्य का विकास संभव है और उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रोत्साहित करना सरकार की प्राथमिकता है। 

गाँवों के विकास से ही मजबूत होगा झारखंड

मुख्यमंत्री ने कहा कि “मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना” का उद्देश्य पंचायतों के बीच विकास की स्वस्थ प्रतिस्पर्धा पैदा करना है। सियारी पंचायत द्वारा ग्राम सभा को सशक्त बनाने की दिशा में किए गए कार्यों की प्रशंसा की गई। उल्लेखनीय है कि इस योजना के तहत राज्य भर की पंचायतों को उनके बेहतरीन प्रदर्शन (जैसे स्वच्छता, स्वास्थ्य, और ग्राम सभा) के आधार पर पुरस्कृत किया जाता है, जिससे गाँवों में आत्मनिर्भरता आए। 

Releated Posts

Gomia: बारिश ने खोली सड़क की बदहाली की पोल, जर्जर सड़क से ग्रामीण परेशान

गोमिया। गोमिया प्रखंड के बड़की चिदरी पंचायत अंतर्गत कढ़मा गांव के बारूटोला में इन दिनों जर्जर सड़क ग्रामीणों…

ByByadmin सितम्बर 4, 2026

Gomia: गोमिया विद्युत सब स्टेशन में भरा बारिश का पानी, पांच फीडरों से जुड़े सैकड़ों गांवों में घंटों बिजली गुल

प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भी जलमग्न, कर्मचारियों और ग्रामीणों को आवागमन में हुई परेशानी गोमिया। गोमिया प्रखंड में सोमवार की…

ByByadmin अगस्त 31, 2026

Gomia: बायोमीट्रिक लेने के बाद राशन नहीं देने का आरोप, कार्डधारकों ने गोमिया बीडीओ से की शिकायत

गोमिया। गोमिया प्रखंड के लोधी पंचायत अंतर्गत बनचतरा गांव के पीडीएस डीलर अर्जुन करमाली (बद्री करमाली) पर राशन…

ByByadmin अगस्त 31, 2026

Gomia: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से CTO रद्द होने से बंद हुआ गोमिया का आर्डियर अस्पताल, स्नेक बाइट सहित अस्पताल पहुँचने वाले सभी तरह के मरीजों की परेशानी बढ़ी

गोमिया। स्नेक बाइट (सर्पदंश) के सफल इलाज के लिए गोमिया सहित आसपास के क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान…

ByByadmin अगस्त 27, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top