• Home
  • Crime
  • Gomia: चतरोचट्टी से ट्रैक्टर चोरी मामले में मुख्य आरोपी सहित तीन जेल, लेकिन अब तक नहीं मिली ट्रैक्टर

Gomia: चतरोचट्टी से ट्रैक्टर चोरी मामले में मुख्य आरोपी सहित तीन जेल, लेकिन अब तक नहीं मिली ट्रैक्टर

फाइनेंस पर खरीदी गई थी ट्रैक्टर, दो किस्तें अब भी बाकी

Chatarochatti Police Station

गोमिया: गोमिया प्रखंड के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत कढमा गांव से बीते 02 मई की रात चोरी हुई ट्रैक्टर मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि, पुलिस की इस कार्रवाई के बावजूद चोरी की गई ट्रैक्टर अब तक बरामद नहीं हो सकी है, जिससे पीड़ित परिवार की चिंता बढ़ गई है।

जानकारी के अनुसार कढमा गांव निवासी प्रकाश महतो ने फाइनेंस पर आयशर कंपनी की ट्रैक्टर खरीदी थी। ट्रैक्टर घर के बाहर खड़ी थी, तभी 02 मई की रात अज्ञात चोरों ने अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन चोरी कर लिया। सुबह जब परिवार के लोग उठे तो ट्रैक्टर गायब थी। इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया और काफी खोजबीन शुरू हुई।

पीड़ित परिवार ने अपने स्तर से काफी तलाश की, लेकिन ट्रैक्टर का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद 05 मई को चतरोचट्टी थाना में अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई। बताया गया कि ट्रैक्टर की दो किश्तें अब भी बाकी हैं, ऐसे में वाहन चोरी होने से परिवार आर्थिक संकट में आ गया है।

टेक्निकल सेल की मदद से पुलिस ने की कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए चतरोचट्टी थाना पुलिस ने टेक्निकल सेल की मदद से जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने केस दर्ज होने के दुसरे ही दिन 6 मई को दो अप्राथमिकी अभियुक्त रामनारायण मल्हार और सुनील अहीरवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।

इसी कड़ी में पुलिस को सूचना मिली कि इस कांड का मुख्य आरोपी रामगढ़ जिले के मांडू थाना क्षेत्र निवासी राजा मल्हार उर्फ कैलाश मल्हार गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाना बदल रहा है। गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल जांच के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से तेनुघाट जेल भेज दिया गया।

बिहार के गया में बेचने की बात आई सामने

चतरोचट्टी थाना प्रभारी शशि शेखर ने बताया कि पूछताछ में यह जानकारी सामने आई है कि चोरी की गई ट्रैक्टर को आरोपियों ने बिहार के गया जिले में बेच दिया था। हालांकि अब तक ट्रैक्टर की बरामदगी नहीं हो सकी है। पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द ट्रैक्टर बरामद करने का दावा कर रही है।

थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि मुख्य आरोपी राजा मल्हार उर्फ़ कैलाश मल्हार पहले भी ट्रैक्टर चोरी के मामले में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ मांडू थाना में तीन समेत जगेश्वर बिहार थाना में एक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

Releated Posts

Gomia: गोमिया में व्यवसायी से 99 हजार रुपये की साइबर ठगी, बिजली विभाग का अधिकारी बनकर ठगों ने दिया वारदात को अंजाम

गोमिया। आईईएल थाना क्षेत्र के गवर्नमेंट कॉलोनी निवासी एवं आईईएल शिव मंदिर के समीप रिचार्ज व आइसक्रीम दुकान…

ByByadmin अगस्त 22, 2026

Gomia: तिरंगे के सम्मान में हुई चुक, भड़के ग्रामीण, 16 अगस्त की शाम को उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिदरी में उतारा गया राष्ट्रीय ध्वज, ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई की मांग की

गोमिया। गोमिया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिदरी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फहराए गए राष्ट्रीय ध्वज…

ByByadmin अगस्त 16, 2026

Gomia: गोमिया रेलवे ओवरब्रिज साइट से बैटरी चोरी करते युवक धराया, एक फरार

गोमिया। गोमिया रेलवे क्रासिंग स्थित निर्माणाधीन ओवरब्रिज साइट पर मंगलवार की रात गाड़ी की बैटरी चोरी करने का…

ByByadmin अगस्त 11, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top