• Home
  • Social
  • देशभक्त नागरिक मंच ने गोमिया के दिवंगत पत्रकार नागेश्वर को दी श्रद्धांजलि

देशभक्त नागरिक मंच ने गोमिया के दिवंगत पत्रकार नागेश्वर को दी श्रद्धांजलि

गोमिया: गोमिया के वरिष्ठ पत्रकार नागेश्वर कुमार के देहावसान के तीन दिन बाद सोमवार को देशभक्त नागरिक मंच ने दिवंगत के याद में गोमिया बैंक मोड़ में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। जिसमें मंच के अध्यक्ष इफ़्तेख़ार महमूद मौजूद रहे। उन्होंने दिवंगत पत्रकार को याद करते हुए कहा कि नागेश्वर जी पत्रकारिता के प्रति निष्ठा और समाज के प्रति उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने हमेशा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी। मंच के सदस्यों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए और दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की गईं। मौके पर मंच के संयोजक अरुण यादव, मौजीलाल महतो, प्रकाश अग्रवाल, देवानंद प्रजापति, सोमार मांझी, खुर्शीद आलम, अनवर रफ़ी, कमालुद्दीन, मकुंद साव, अशरफ अंसारी आदि मौजूद रहे।

Releated Posts

Gomia: कोनार डैम जलाशय से निकली 42 और 26 किलो की विशाल ब्रिकेट मछलियां, देखने उमड़ी लोगों की भीड़

गोमिया। गोमिया प्रखंड के जरकुंडा स्थित कोनार डैम जलाशय से मंगलवार को मछुआरों के जाल में दो विशाल…

ByByadmin जुलाई 14, 2026

गोमिया मोड़ में सीसीटीवी से होगी 24 घंटे निगरानी, बिना हेलमेट और ट्रैफिक नियम तोड़ने पर कटेगा ऑनलाइन चालान

पुलिस-प्रशासन ने वाहन चालकों को किया सतर्क, हाई-रेजोल्यूशन कैमरों से हो रही निगरानी, घर बैठे पहुंचेगा ई-चालान गोमिया…

ByByadmin जुलाई 13, 2026

Gomia: लोजपा नेता रंजन पासवान ने बच्चों के बीच बांटी कॉपियां और कलम, रामविलास पासवान की जयंती पर किया सामाजिक सरोकार का कार्यक्रम

गोमिया: लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के लेबर सेल झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष रंजन पासवान ने रविवार को नेहरू उच्च…

ByByadmin जुलाई 5, 2026

Gomia: गांव के पहले अग्निवीर बने अरविंद किस्कु के स्वागत में उमड़े ग्रामीण, ढोल-नगाड़ों के साथ निकली भव्य तिरंगा रैली

गोमिया। गोमिया प्रखंड अंतर्गत कर्री खुर्द पंचायत के आदिवासी बहुल दुधमो गांव में बुधवार को उत्सव जैसा माहौल…

ByByadmin जून 24, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top