• Home
  • Social
  • देर शाम आकाशीय बिजली का कहर: गोमिया में मचान में लगी भीषण आग, किसान का भारी नुकसान

देर शाम आकाशीय बिजली का कहर: गोमिया में मचान में लगी भीषण आग, किसान का भारी नुकसान

गोमिया: गोमिया प्रखंड क्षेत्र के लोधी पंचायत अंतर्गत पेजुआ गांव में देर शाम हुई बारिश के साथ आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ एक किसान चिंतामन महतो के मचान पर बिजली गिरने से भीषण आग लग गई, जिसमें रखा सारा पुआल जलकर राख हो गया। 

क्या है मामला:

चिंतामन महतो से मिली जानकारी के अनुसार बजरंगबली मंदिर के पास बने मचान पर जानवरों के चारे के लिए पुआल (परावट) का भंडारण कर रखा था। शुक्रवार देर शाम मौसम ने अचानक करवट ली और तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हुई। इसी बीच मचान पर तेज कड़क के साथ बिजली गिर गई।

मची अफरा-तफरी:

आग इतनी तेजी से फैली कि जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते, लपटों ने पूरे मचान को घेर लिया। रात और अंधेरा होने के कारण अपर्याप्त संसाधनों के बावजूद स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत की लेकिन तब तक साल भर के चारे के लिए रखा गया पुआल पूरी तरह जल चुका था। 

किसान का नुकसान:

पीड़ित किसान की पत्नी खेमिया देवी ने बताया कि इस हादसे में उसे हजारों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। पशुओं के लिए रखे चारे के जल जाने से अब उनके सामने चारे का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से प्रभावित किसान को उचित मुआवजा देने की मांग की है। 

Releated Posts

शिक्षक संघ के सचिव ने गोमिया की शिक्षिका को किया सम्मानित

गोमिया: झारखण्ड प्लस टू शिक्षक संघ के सचिव डॉ. अवनीश कुमार झा ने उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए…

ByByadmin अप्रैल 21, 2026

भीषण गर्मी को लेकर झारखंड के सभी स्कूलों के समय सारणी में हुआ बड़ा बदलाव

रांची: झारखंड राज्य में बढ़ती भीषण गर्मी और लू (Heatwave) को देखते हुए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग…

ByByadmin अप्रैल 20, 2026

गोमिया में कड़ी सुरक्षा के बीच जेपीएससी परीक्षा शुरू, 1464 अभ्यर्थी ले रहे हिस्सा; होटलों में हुई छापेमारी

गोमिया: गोमिया प्रखंड के तीन केंद्रों पर जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हो गई है, जिसमें…

ByByadmin अप्रैल 19, 2026

गोमिया: नव प्राथमिक विद्यालय बड़कीटांड में बच्चों को मिला नया ड्रेस, चेहरे खिले

गोमिया: गोमिया प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के बीच सरकार द्वारा…

ByByadmin अप्रैल 16, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top