गोमिया: गोमिया प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के बीच सरकार द्वारा निर्धारित पोषक (यूनिफॉर्म) का वितरण समारोहपूर्वक किया जा रहा है। इसी कड़ी में नव प्राथमिक विद्यालय बड़कीटांड में स्थानीय मुखिया सोनाराम मुर्मू की उपस्थिति में बच्चों को स्कूल ड्रेस के दो सेट प्रदान किए गए।

उत्साह का माहौल: नई ड्रेस पाकर बच्चों, विशेषकर छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया। मुखिया ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि एक समान ड्रेस से बच्चों के बीच समानता का भाव पैदा होता है। वितरण के दौरान संबोधित करते हुए मुखिया ने बच्चों को प्रतिदिन साफ ड्रेस पहनकर स्कूल भेजने और उनकी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक दीपचंद महतो, शिक्षक लाल्धन महतो आदि उपस्थित थे।

















