
गोमिया। बोकारो क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) महिला अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट में गोमिया के गर्वमेंट कॉलोनी निवासी सफदर अंसारी की पुत्री तहसीन फातिमा व स्वांग वनसी निवासी ललन प्रसाद की पुत्री दीपिका कुमारी का चयन होने से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। इसी क्रम में शनिवार को गोमिया क्रिकेट एकेडमी के कोच रवि निषाद ने अभ्यर्थी क्रिकेटरों को बधाई दिया। कोच रवि ने बताया कि दोनों होनहार क्रिकेटर है, अपने लगन और मेहनत के दम पर इस मुकाम तक पहुंची है, जिसका हम सबको गर्व है, उन्होंने बताया कि महिला अंडर 15 बोकारो जिला टीम की घोषणा कर दी गयी है। तहसीन और दीपिका अपना पहला मैच 5 अप्रैल को रामगढ़ के खिलाफ बोकारो में खेलेगी। इधर दोनों के अभिभावकों ने भी अभ्यर्थियों के चयन पर प्रसन्नता जाहिर किया है।














