• Home
  • Sports
  • गोमिया क्रिकेट एकेडमी का अंडर-14 में दबदबा, बंगाल को 2-1 से हराया

गोमिया क्रिकेट एकेडमी का अंडर-14 में दबदबा, बंगाल को 2-1 से हराया

गोमिया: गोमिया क्रिकेट एकेडमी की अंडर-14 टीम ने अपने बंगाल टूर में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन मैंचों की श्रृंखला में बेहतर प्रदर्शन करते हुए 2-1 से मैच को अपने नाम कर लिया।

Gomia

टीम के कप्तान सृजन कुमार भोगता ने अपने धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए अपने प्रतिद्वंदी टीम टाइलेंट क्रिकेट एकेडमी बंगाल के विरुद्ध तीन मैचों में कुल 176 रन बनाए, जिसमें एक शानदार शतक और एक अर्धशतक शामिल रहा। उनकी बल्लेबाजी टीम की सफलता की सबसे बड़ी ताकत बनी। वहीं तहसीन फातिमा ने भी तीन मैचों में कुल 82 रन जोड़कर टीम को मजबूती दी। मनीष कुमार यादव ने भी शानदार बल्लेबाजी तो दीपिका कुमारी भी अपने विकेट कीपिंग में अपने हरफनमौला प्रदर्शन से टीम को महत्वपूर्ण योगदान दिया। कोच रवि निषाद ने बताया कि उनके टीम की छोटी कुमारी ने भी शानदार नियंत्रण और सटीक लाइन-लेंथ के साथ महत्वपूर्ण विकेट हासिल कर टाइलेट क्रिकेट एकेडमी की टीम पर दबाव बनाए रखा। कहा कि खिलाड़ियों के सामूहिक प्रयास, अनुशासन, संघर्ष और उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन कर गोमिया की अंडर-14 टीम ने बंगाल की धरती पर जीत का परचम लहराते हुए ट्रॉफी अपने नाम की है।

Releated Posts

Gomia: छोटकी सीधाबारा में स्व. भुनेश्वर महतो मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, 32 टीमों के बीच होगी खिताबी जंग

इंडियन कोबरा ने पेनाल्टी शूटआउट में एनएफसी नरकंडी को हराया, 15 अगस्त को खेला जाएगा टूर्नामेंट का फाइनल…

ByByadmin अगस्त 11, 2026

गोमिया की बेटी खुशी कुमारी का बोकारो जिला महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में पुनः चयन, शनिवार को खेलेंगी अपना पहला मैच

गोमिया: गोमिया के खेल प्रेमियों के लिए एक गौरवपूर्ण खबर सामने आई है। गोमिया क्रिकेट एकेडमी की प्रतिभाशाली खिलाड़ी खुशी कुमारी का चयन…

ByByadmin अप्रैल 17, 2026

बोकारो जिला महिला अंडर-15 क्रिकेट टीम मे गोमिया की फातिमा और दीपिका का चयन, हर्ष

गोमिया। बोकारो क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) महिला अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट में गोमिया के गर्वमेंट कॉलोनी निवासी सफदर अंसारी की…

ByByadmin अप्रैल 4, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top