• Home
  • Technology
  • बोकारो पुलिस का ‘खोया मुस्कान, लौटा सम्मान’ अभियान सफल, बेरमो अनुमंडल में 36 खोए मोबाइल बरामद कर लौटाए गए

बोकारो पुलिस का ‘खोया मुस्कान, लौटा सम्मान’ अभियान सफल, बेरमो अनुमंडल में 36 खोए मोबाइल बरामद कर लौटाए गए

बोकारो: बोकारो पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘खोया मुस्कान, लौटा सम्मान’ अभियान के तहत बेरमो अनुमंडल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा के निर्देशन एवं बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वीएन सिंह व अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ के संयुक्त नेतृत्व में मंगलवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 36 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपा गया।

SDPO handing over the mobile

मोबाइल वापस मिलने के बाद लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई। कई ऐसे लोग भी थे जिन्होंने अपना मोबाइल वापस मिलने की उम्मीद लगभग छोड़ दी थी। मोबाइल प्राप्त करने वाले लोगों ने बोकारो पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए अभियान की सराहना की।

बेरमो SDPO वीएन सिंह ने बताया कि बेरमो अनुमंडल अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों से लगातार मोबाइल गुम होने एवं चोरी होने की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। मामलों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा द्वारा सभी थाना प्रभारियों को CEIR पोर्टल का उपयोग करते हुए खोए हुए मोबाइलों को शीघ्र बरामद करने का निर्देश दिया गया था।

Mobile Receivers

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की मदद से मोबाइल ट्रैकिंग और ब्लॉकिंग प्रक्रिया काफी आसान हुई है। इसी तकनीकी सहायता के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 36 मोबाइल बरामद किए। बरामद मोबाइल धारकों को सत्यापन के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय, तेनुघाट परिसर में सौंपा गया।

पुलिस ने आम लोगों से भी अपील करते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति का मोबाइल गुम हो जाए या चोरी हो जाए तो तुरंत संबंधित थाना को सूचना दें तथा CEIR पोर्टल पर आवश्यक विवरण भरकर शिकायत दर्ज कराएं। इससे यदि कोई अन्य व्यक्ति उस मोबाइल का उपयोग करता है तो उसकी सूचना पुलिस एवं आवेदक दोनों को मिल सकेगी।

थानावार बरामद मोबाइलों की संख्या

कसमार थाना – 09

गोमिया थाना – 05

दुग्दा थाना – 03

बोकारो झरिया ओपी – 03

महुआटांड़ थाना – 03

जरीडीह थाना – 03

चंद्रपुरा थाना – 03

चतरोचट्टी थाना – 02

बेरमो थाना – 01

नावाडीह थाना – 01

गांधीनगर ओपी – 02

जगेश्वर विहार थाना – 01

बोकारो पुलिस द्वारा यह अभियान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार चलाया जा रहा है। हाल के दिनों में जिलेभर में 47 से अधिक मोबाइल फोन बरामद कर लोगों को लौटाए जा चुके हैं, जिससे पुलिस के प्रति आम जनता का विश्वास और मजबूत हुआ है। मौके पर गोमिया थाना प्रभारी प्रफुल्ल महतो, महुआटांड थाना प्रभारी कृष्ण कुमार कुशवाहा, जगेश्वर बिहार थाना प्रभारी प्रकाश यादव, कथारा ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति, कार्यक्रम का सफल संचालन तेनुघाट ओपी प्रभारी भजन लाल महतो ने किया।

Releated Posts

अग्निशमन सप्ताह: स्कूल व मॉल में मॉक ड्रिल कर दी गई आग से बचाव की जानकारी 

फुसरो: 14-20 अप्रैल तक चलने वाली राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह के अंतर्गत शनिवार को अग्निशमन विभाग द्वारा विभिन्न…

ByByadmin अप्रैल 18, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top