• Home
  • Crime
  • गोमिया में शातिर पति-पत्नी का कारनामा: 56 महिलाओं के लोन के लाखों रुपये लेकर फरार, केस दर्ज 

गोमिया में शातिर पति-पत्नी का कारनामा: 56 महिलाओं के लोन के लाखों रुपये लेकर फरार, केस दर्ज 

गोमिया: गोमिया प्रखंड के सुदूरवर्ती चुट्टे गांव में लोन दिलाने के नाम पर एक बेहद शातिर पति-पत्नी द्वारा 56 महिलाओं के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। आरोपी पति-पत्नी महिलाओं से लोन पास करवाने के बहाने उनके दस्तावेज और लोन की राशि हड़प कर फरार हो गए हैं। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। 

क्या है पूरा मामला ?

मिली जानकारी के अनुसार, गोमिया प्रखंड के चुट्टे की रहने वाली 56 महिलाओं को आरोपी दंपत्ति  जीरु कुमारी व अजय कुमार ठाकुर ने कम ब्याज पर बच्चों की पढाई व शादी विवाह के लिए लोन दिलाने का लालच दिया था। इस लालच में आकर महिलाएं उनके जाल में फंस गईं। महिलाओं के आधार कार्ड, बैंक खाते और अन्य दस्तावेज लेकर शातिर दंपति ने विभिन्न निजी फाइनेंस कंपनियों से लोन स्वीकृत कराया। आरोप है कि जब लोन की राशि महिलाओं के खाते में आई, तो आरोपियों ने सांठगांठ करके लोन की रकम अपने खातों में ट्रांसफर कर ली।

विश्वास में लेकर किया फ्रॉड

शातिर दंपति ने महिलाओं का भरोसा जीतने के लिए शुरुआत में अपने हीं आवास को एक कथित कार्यालय का रूप दिया, कुछ महिलाओं को लोन की छोटी रकम भी दिलाई, ताकि अन्य महिलाएं भी उनके झांसे में आ सकें। जब महिलाओं के खाते में लोन के पैसे आने शुरू हुए तो ज्यादा ब्याज चुकाने का दाव खेला और उनकी पूरी रकम अपने खाते में ले लिए।

दंपति फरार, महिलाएं परेशान

लोन की रकम लेकर आरोपी दंपत्ति जीरु कुमारी व अजय कुमार ठाकुर 23 फरवरी को अचानक फरार हो गये। आरोपियों के फरार होने के बाद फाइनेंस कंपनियों ने महिलाओं से किश्त (EMI) जमा करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। जब महिलाओं को पता चला कि उनके नाम पर ली गई रकम वे लोग लेकर भाग गए हैं, तो वे हक्की-बक्की रह गईं। अब भुक्तभोगी ग्रामीण महिलाएं चतरोचट्टी थाने का चक्कर काट रही हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रही हैं। 

अब रिकवरी एजेंटों का आतंक:

शातिर पति-पत्नी के फरार होने के बाद से, विभिन्न माइक्रोफाइनेंस कंपनियों के रिकवरी एजेंट अब इन पीड़ित महिलाओं के घर पहुंचकर उन्हें परेशान कर रहे हैं। महिलाओं को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है और गाली-गलौज की जा रही है। इन बेबस महिलाओं का आरोप है कि एजेंट सुबह से लेकर देर रात तक उनको परेशान करते हैं। उन्हें रिकवरी एजेंटों द्वारा मानसिक रूप से इतना परेशान किया जा रहा है कि वे सुसाइड करने को मजबूर हैं। 

केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

जब काफी दिनों तक आरोपी वापस नहीं लौटे, तो महिलाओं को धोखाधड़ी का एहसास हुआ। हेमिया देवी, रीना देवी, मुनवा देवी, लीलावती देवी, गिरजा देवी आदि पीड़ितों ने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और साइबर सेल की मदद से आरोपियों के बैंक खातों और लोकेशन की जांच कर रही है। बताया जाता है कि पुलिस ने आरोपी के मोटरसाइकिल को भी जप्त किया गया है, इलाके में इस घटना के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने अन्य लोगों को भी सावधान रहने की अपील की है।

Releated Posts

Gomia: तेज रफ्तार बनी काल: पिट्स मॉडर्न स्कूल के पास हंप से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत

गोमिया: आईईएल थाना क्षेत्र में शुक्रवार अलसुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो…

ByByadmin जून 19, 2026

गोमिया: 56 महिलाओं से लाखों की लोन ठगी मामले में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी की पत्नी जीरू कुमारी भी गिरफ्तार

गोमिया: गोमिया प्रखंड के सुदूरवर्ती चुट्टे गांव की 56 महिलाओं से लोन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये…

ByByadmin जून 18, 2026

शिक्षक के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये ठगी का आरोप, गोमिया BRC के BRP पर केस दर्ज

गोमिया। गोमिया BRC में पदस्थापित महिला BRP (Block Resource Person) संकुल साधन सेवी पर नौकरी दिलाने के नाम…

ByByadmin जून 17, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top