• Home
  • Social
  • धुमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की जयंती, गोमिया विधायक प्रतिनिधि ने दी श्रद्धांजलि 

धुमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की जयंती, गोमिया विधायक प्रतिनिधि ने दी श्रद्धांजलि 

गोमिया: संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पुरे गोमिया प्रखंड क्षेत्र में क्षेत्र में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाई गई। इसीक्रम में इस अवसर पर गोमिया पंचायत के रविदास टोला में आयोजित कार्यक्रम में गोमिया विधायक प्रतिनिधि अमित कुमार मुख्य अतिथि तथा पंचायत के मुखिया बलराम रजक, उप मुखिया अनिल यादव व पंसस जनकदेव यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की जिन्हें फूलमाला व संविधान की प्रति देकर स्वागत किया गया।

Amit Paswan

कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। मुख्य अतिथि अमित ने समाज के प्रति बाबा साहेब के योगदान को याद करते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर केवल एक वर्ग के नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के नेता थे। उन्होंने शिक्षित बनने, संगठित रहने और संघर्ष करने के उनके मूल मंत्र को जीवन में उतारने का आह्वान किया। 

जिसके बाद मुख्य वक्ताओं बाबूलाल रविदास,मदन रविदास गणमान्य नागरिकों और युवाओं ने भी बाबा साहेब के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में भारी संख्या में ग्रामीण और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने ‘बाबा साहेब अमर रहें’ के नारों के साथ पूरे वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया। अंत में गोविंद राम व रवि कुमार के सफल संचालन सहित मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

मौके पर मौजूद पूर्व पंसस रूपा देवी, वार्ड सदस्य संजू देवी, चामू रविदास, विशेश्वर रविदास, कैला रविदास, त्रिपुरारी रविदास, ललित रविदास, भगवन दास, संदीप राम, राहुल कुमार, बादल, माइकल कुमार, संजय राम, राजा राम, सुभाष राम, अनिल राम, सूरज राम, राजेंद्र राम, अमित राम, पिंटू राम सहित दर्जनों लोग पदयात्रा करते हुए गोमिया बैंक मोड़ स्थित बाबा साहब की प्रतिमास्थल पहुंचे और पूर्व संचालित कार्यक्रम को बृहद रूप दिया।

Releated Posts

Gomia: बारिश ने खोली सड़क की बदहाली की पोल, जर्जर सड़क से ग्रामीण परेशान

गोमिया। गोमिया प्रखंड के बड़की चिदरी पंचायत अंतर्गत कढ़मा गांव के बारूटोला में इन दिनों जर्जर सड़क ग्रामीणों…

ByByadmin सितम्बर 4, 2026

Gomia: गोमिया विद्युत सब स्टेशन में भरा बारिश का पानी, पांच फीडरों से जुड़े सैकड़ों गांवों में घंटों बिजली गुल

प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भी जलमग्न, कर्मचारियों और ग्रामीणों को आवागमन में हुई परेशानी गोमिया। गोमिया प्रखंड में सोमवार की…

ByByadmin अगस्त 31, 2026

Gomia: बायोमीट्रिक लेने के बाद राशन नहीं देने का आरोप, कार्डधारकों ने गोमिया बीडीओ से की शिकायत

गोमिया। गोमिया प्रखंड के लोधी पंचायत अंतर्गत बनचतरा गांव के पीडीएस डीलर अर्जुन करमाली (बद्री करमाली) पर राशन…

ByByadmin अगस्त 31, 2026

Gomia: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से CTO रद्द होने से बंद हुआ गोमिया का आर्डियर अस्पताल, स्नेक बाइट सहित अस्पताल पहुँचने वाले सभी तरह के मरीजों की परेशानी बढ़ी

गोमिया। स्नेक बाइट (सर्पदंश) के सफल इलाज के लिए गोमिया सहित आसपास के क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान…

ByByadmin अगस्त 27, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top