• Home
  • Accident
  • गोमिया: डुमरी बिहार रेलवे स्टेशन के समीप मालगाड़ी के चार वैगन बेपटरी, बड़ा हादसा टला,

गोमिया: डुमरी बिहार रेलवे स्टेशन के समीप मालगाड़ी के चार वैगन बेपटरी, बड़ा हादसा टला,

गोमिया: धनबाद रेल मंडल पूर्व मध्य रेलवे (ECR) के डुमरी बिहार रेलवे स्टेशन के समीप बुधवार सुबह एक मालगाड़ी MTPS के चार वैगन पटरी से उतर गए। इस घटना के बाद रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया, हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और एक बड़ा रेल हादसा टल गया है। यह हादसा डुमरी बिहार  स्टेशन के पास बने यार्ड लाइन नंबर 7 में उस समय हुआ जब मालगाड़ी अपनी गति में थी।

Railway

बताया जाता है कि कोयला लोड मालगाड़ी लोडिंग पॉइंट से कोयला लेकर मेजिया थर्मल पॉवर स्टेशन (MTPS), पश्चिम बंगाल जा रही थी, डुमरी बिहार सिग्नल से 7:26 मिनट में खुली ही थी की 7 बजकर 29 मिनट में अचानक मालगाड़ी के चार वैगन बेपटरी हो गए। जिससे बोगी नंबर 7 और 8 पोल संख्या DMBR/1117 व लाइन नंबर 7 बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है घटना के वक्त पोल DMBR/1117 भी अपने स्थान से उखड़कर वैगन के ऊपर चला गया।

मौके पर पहुंचे डुमरी बिहार रेलवे स्टेशन प्रबंधक पीपी टोप्पो व ट्रफिक इंस्पेक्टर (TI) अवधेश कुमार राम क्षति का आकलन और रेलवे लाइन को दुरुस्त करने में जुटे हैं। बताया गया कि धनबाद रेल मंडल के वरीय अधिकारियों को घटना से सूचित किया गया है। घटना के बाद इस रूट पर रेल परिचालन आंशिक रूप से प्रभावित हुआ है। कई ट्रेनों को बीच में ही रोकना पड़ा या उनके मार्ग में परिवर्तन की संभावना जताई जा रही है। हलांकि सूचना मिलते ही धनबाद रेल मंडल के वरिष्ठ अधिकारी और तकनीकी टीमें घटना स्थल पहुंचकर कार्रवाई में जुटी है। 

अधिकारियों की कार्रवाई

रेल सेवा को जल्द से जल्द बहाल करने के लिए रेल मंडल धनबाद के संबंधितअधिकारी युद्ध स्तर पर ट्रैक को खाली कराने और वैगनों को वापस पटरी पर लाने के काम में जुटे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रेल यातायात को सामान्य करने में कुछ घंटों का समय लग सकता है। रेलवे द्वारा हादसे के कारणों की जांच के लिए एक टीम का गठन किया जा रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि तकनीकी खराबी या ट्रैक में किसी खामी की वजह से यह हादसा हुआ। 

Releated Posts

Gomia: जमनीजारा में हाईवा की टक्कर से महिला की मौत, बच्ची गंभीर; मुआवजे की मांग पर गझंडी मोड़ जाम

गोमिया-विष्णुगढ़ सड़क हादसा: गोमिया-विष्णुगढ़ मुख्य सड़क स्थित जमनीजारा में गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक महिला…

ByByadmin सितम्बर 3, 2026

Gomia: गोमिया के प्रवासी मजदूर की मध्य प्रदेश में मौत, घर में मचा कोहराम

आठ दिन पहले रोजगार की तलाश में गया था बैतूल, पत्नी गर्भवती, तीन बच्चों की जिम्मेदारी अब अकेली…

ByByadmin सितम्बर 2, 2026

Gomia: साड़म संकट मोचन मंदिर परिसर में पीपल के पेड़ पर वज्रपात, बाल-बाल बचे लोग

बारिश से बचने के लिए मंदिर परिसर में खड़े थे लोग, तेज आवाज के साथ गिरी बिजली; पेड़…

ByByadmin अगस्त 30, 2026

Gomia: गोमिया-होसिर मुख्य सड़क पर बड़ा हादसा टला, सीमेंट लदा ट्रक खेत में पलटा, चालक व उपचालक मौके से फरार, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

गोमिया। गोमिया-होसिर मुख्य सड़क पर रविवार को प्लस टू उच्च विद्यालय गोमिया के समीप उस समय बड़ा हादसा…

ByByadmin अगस्त 30, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top