• Home
  • Crime
  • गोमिया: प्रेम प्रसंग में पत्नी पड़ोसी संग फरार, घर से जेवर और नकदी भी ले गई; पीड़ित पति ने दर्ज कराई FIR

गोमिया: प्रेम प्रसंग में पत्नी पड़ोसी संग फरार, घर से जेवर और नकदी भी ले गई; पीड़ित पति ने दर्ज कराई FIR

गोमिया: गोमिया प्रखंड के महुआटांड थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक विवाहिता अपने ही पड़ोसी युवक के प्यार में पड़कर घर में रखे सोने-चांदी के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई। पीड़ित पति शमीम ने स्थानीय थाने में पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है और आरोपी युवक इमरान के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, शमीम की शादी कुछ साल पहले हुई थी। पति का आरोप है कि उसके पड़ोस में रहने वाले एक युवक इमरान का उसकी पत्नी के बीच प्रेम संबंध बन गए थे जिसका उन्होंने विरोध करते हुए पत्नी को कड़ी समझाइश भी दी थी। बताया कि बीते 25 मार्च को जब शमीम पड़ोस में हो रही शादी में बारात गया था, तो पत्नी मौका पाकर प्रेमी के साथ घर से निकल गई। 

जेवर और नकदी भी गायब

पीड़ित पति ने पुलिस को बताया कि घर लौटने पर घर में ताला जड़ा था, जब उसे पत्नी नहीं मिली। पता चला कि पत्नी घर में रखे करीब 70 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के गहने भी अपने साथ ले गई है। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन दोनों का कहीं सुराग नहीं लगा। बहरहाल इस घटना के बाद से गांव और इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोग पारिवारिक रिश्तों में लगातार आ रही गिरावट को लेकर काफी हैरान हैं।

पुलिस की कार्रवाई

थाना प्रभारी कृष्ण कुमार कुशवाहा ने बताया कि पति की तहरीर के आधार पर गुमशुदगी और चोरी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल्स के जरिए दोनों की तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया गया है।

Releated Posts

Gomia: गोमिया में व्यवसायी से 99 हजार रुपये की साइबर ठगी, बिजली विभाग का अधिकारी बनकर ठगों ने दिया वारदात को अंजाम

गोमिया। आईईएल थाना क्षेत्र के गवर्नमेंट कॉलोनी निवासी एवं आईईएल शिव मंदिर के समीप रिचार्ज व आइसक्रीम दुकान…

ByByadmin अगस्त 22, 2026

Gomia: तिरंगे के सम्मान में हुई चुक, भड़के ग्रामीण, 16 अगस्त की शाम को उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिदरी में उतारा गया राष्ट्रीय ध्वज, ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई की मांग की

गोमिया। गोमिया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिदरी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फहराए गए राष्ट्रीय ध्वज…

ByByadmin अगस्त 16, 2026

Gomia: गोमिया रेलवे ओवरब्रिज साइट से बैटरी चोरी करते युवक धराया, एक फरार

गोमिया। गोमिया रेलवे क्रासिंग स्थित निर्माणाधीन ओवरब्रिज साइट पर मंगलवार की रात गाड़ी की बैटरी चोरी करने का…

ByByadmin अगस्त 11, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top