• Home
  • Crime
  • चतरोचट्टी में ट्रैक्टर चोरी की बड़ी वारदात, फाइनेंस पर खरीदा गया था ट्रैक्टर, दो किश्त भी बकाया

चतरोचट्टी में ट्रैक्टर चोरी की बड़ी वारदात, फाइनेंस पर खरीदा गया था ट्रैक्टर, दो किश्त भी बकाया

गोमिया: गोमिया प्रखंड के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत कढमा गांव में ट्रैक्टर चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर को चोरी कर लिया। सुबह जब परिजनों की नजर ट्रैक्टर पर पड़ी तो वह गायब मिला, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

Tractor

घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित प्रकाश महतो ने तत्काल चतरोचट्टी थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया और न्याय की गुहार लगाई। बताया जा रहा है कि चोरी हुआ ट्रैक्टर फाइनेंस पर खरीदा गया था, जिसकी दो किश्तें अभी बकाया हैं। ऐसे में ट्रैक्टर चोरी होने से पीड़ित की आर्थिक परेशानी और बढ़ गई है। उन्होंने पुलिस को आव्दन देकर ट्रैक्टर की शीघ्र बरामदगी और चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू

सूचना मिलते ही चतरोचट्टी थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और संभावित सुराग जुटाने का प्रयास किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए टेक्निकल सेल की मदद भी ली जा रही है, ताकि जल्द से जल्द चोरों की पहचान हो सके।

हालांकि थाना प्रभारी शशि शेखर ने कहा कि अभी तक आवेदन अप्राप्त है बावजूद इसके सुचना के आधार पर संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

ग्रामीणों में दहशत, सुरक्षा पर उठे सवाल

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। इधर पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते अपराध पर नियंत्रण पाया जा सके।

Releated Posts

Gomia: गोमिया में व्यवसायी से 99 हजार रुपये की साइबर ठगी, बिजली विभाग का अधिकारी बनकर ठगों ने दिया वारदात को अंजाम

गोमिया। आईईएल थाना क्षेत्र के गवर्नमेंट कॉलोनी निवासी एवं आईईएल शिव मंदिर के समीप रिचार्ज व आइसक्रीम दुकान…

ByByadmin अगस्त 22, 2026

Gomia: तिरंगे के सम्मान में हुई चुक, भड़के ग्रामीण, 16 अगस्त की शाम को उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिदरी में उतारा गया राष्ट्रीय ध्वज, ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई की मांग की

गोमिया। गोमिया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिदरी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फहराए गए राष्ट्रीय ध्वज…

ByByadmin अगस्त 16, 2026

Gomia: गोमिया रेलवे ओवरब्रिज साइट से बैटरी चोरी करते युवक धराया, एक फरार

गोमिया। गोमिया रेलवे क्रासिंग स्थित निर्माणाधीन ओवरब्रिज साइट पर मंगलवार की रात गाड़ी की बैटरी चोरी करने का…

ByByadmin अगस्त 11, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top