• Home
  • Accident
  • गोमिया के प्रवासी मजदूर मनोज महतो की दुबई में मौत, डुमरी विधायक ने शव लाने का दिया आश्वासन

गोमिया के प्रवासी मजदूर मनोज महतो की दुबई में मौत, डुमरी विधायक ने शव लाने का दिया आश्वासन

गोमिया:  गोमिया प्रखंड के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़की सीधावारा पंचायत के रहने वाले प्रवासी मजदूर मनोज कुमार महतो (42 वर्ष) की अबू धाबी (दुबई) में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मामले में सोमवार को डुमरी विधायक जयराम महतो शोक संतप्त परिवार से मिले और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। मनोज महतो सैम बिल्डिंग कंक्रीटिंग प्राइवेट कंपनी में कार्यरत थे और रोजगार के लिए इसी साल 8 मार्च को विदेश गए थे। 

परिजनों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

मृतक की पत्नी कौशल्या देवी और अन्य परिजनों का आरोप है कि मनोज को वहां न केवल खाने-पीने की दिक्कतें दी जा रही थीं, बल्कि काम न करने पर उनके साथ मारपीट और प्रताड़ना भी की जाती थी। परिजनों के अनुसार, बीते शुक्रवार को उनके साथ हुई मारपीट के कारण ही उनकी जान गई है। 

विधायक का आश्वासन और पहल

घटना की सूचना मिलते ही डुमरी विधायक जयराम महतो पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और विश्वास दिलाया कि वे शव को जल्द से जल्द भारत लाने के लिए राज्य सरकार और भारतीय दूतावास के साथ बातचीत करेंगे। और यदि कुछ संदिग्ध भि है तो उसकी जांच कराएंगे। जयराम महतो पहले भी सदन में प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा और उनके पार्थिव शरीर को सम्मान पूर्वक घर लाने के मुद्दे उठाते रहे हैं। 

पलायन का बढ़ता दर्द

विधायक सहित बड़की सीधाबारा पंचायत के मुखिया रीतलाल महतो, चतरोचट्टी पंचायत के मुखिया महादेव महतो सहित स्थानीय लोगों ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उनका कहना है कि गोमिया प्रखंड से बड़ी संख्या में लोग मजबूरी में विदेश जाते हैं, जहाँ अक्सर वे शोषण का शिकार होते हैं। उन्होंने सरकार से स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन की मांग की है ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके। 

Releated Posts

Gomia: जमनीजारा में हाईवा की टक्कर से महिला की मौत, बच्ची गंभीर; मुआवजे की मांग पर गझंडी मोड़ जाम

गोमिया-विष्णुगढ़ सड़क हादसा: गोमिया-विष्णुगढ़ मुख्य सड़क स्थित जमनीजारा में गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक महिला…

ByByadmin सितम्बर 3, 2026

Gomia: गोमिया के प्रवासी मजदूर की मध्य प्रदेश में मौत, घर में मचा कोहराम

आठ दिन पहले रोजगार की तलाश में गया था बैतूल, पत्नी गर्भवती, तीन बच्चों की जिम्मेदारी अब अकेली…

ByByadmin सितम्बर 2, 2026

Gomia: साड़म संकट मोचन मंदिर परिसर में पीपल के पेड़ पर वज्रपात, बाल-बाल बचे लोग

बारिश से बचने के लिए मंदिर परिसर में खड़े थे लोग, तेज आवाज के साथ गिरी बिजली; पेड़…

ByByadmin अगस्त 30, 2026

Gomia: गोमिया-होसिर मुख्य सड़क पर बड़ा हादसा टला, सीमेंट लदा ट्रक खेत में पलटा, चालक व उपचालक मौके से फरार, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

गोमिया। गोमिया-होसिर मुख्य सड़क पर रविवार को प्लस टू उच्च विद्यालय गोमिया के समीप उस समय बड़ा हादसा…

ByByadmin अगस्त 30, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top