• Home
  • Crime
  • सावधान! न ओटीपी आया न लिंक पर किया क्लिक, फिर भी सीआरपीएफ जवान की पत्नी के खाते से उड़े साढ़े चार लाख रुपये, गोमिया में सामने आया हैरान करने वाला साइबर ठगी का मामला

सावधान! न ओटीपी आया न लिंक पर किया क्लिक, फिर भी सीआरपीएफ जवान की पत्नी के खाते से उड़े साढ़े चार लाख रुपये, गोमिया में सामने आया हैरान करने वाला साइबर ठगी का मामला

मुख्य बिंदु:

  • बिना किसी जानकारी साझा किए खाते से पार हुई बड़ी रकम।
  • होम लोन के लिए रखे थे पैसे, परिवार सदमे में।
  • साइबर थाना और पोर्टल पर की गई शिकायत।

गोमिया। डिजिटल इंडिया के इस दौर में साइबर अपराधी अब ठगी के ऐसे नए तरीके अपना रहे हैं जिसमें पीड़ित की कोई गलती न होने पर भी उसका खाता खाली हो जा रहा है। ताजा मामला गोमिया में एक सीआरपीएफ (CRPF) जवान के परिवार के साथ सामने आया है, जहाँ जवान की पत्नी के बैंक खाते से बिना किसी ओटीपी (OTP) या संदिग्ध लिंक पर क्लिक किए साढ़े चार लाख रुपये उड़ा लिए गए।

होम लोन की राशि पर हाथ साफ:

पीड़ित महिला गोमिया थाना क्षेत्र के तुलबुल की रहने वाली रानी कुमारी है उसके अनुसार, खाते में मौजूद यह रकम उन्होंने घर बनाने के लिए बैंक से ‘होम लोन’ के तौर पर ली थी। बताया कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ललपनिया शाखा में उनका खाता है। 6 अप्रैल को उन्होंने जरूरत के मुताबिक दो हजार रुपये की निकासी की थी जिसका मैसेज भी उसके मोबाइल मे आया। पुनः जब 10 अप्रैल को पैसे निकासी के लिए बैंक गई और खाते का बैलेंस चेक कराया तो पता चला कि विभिन्न तिथियों यथा 5 अप्रैल को एक लाख, 6 अप्रैल को एक लाख, 7 अप्रैल को एक लाख, 8 अप्रैल को 20 हजार की तीन निकासी से 60 हजार, 9 अप्रैल को 40 हजार तथा 20 हजार की तीन निकासी (चार निकासी) से 1 लाख।  कुल मिलाकर 4 लाख 62 हजार की अवैध निकासी कर ली गई। हैरान करने वाली बात यह है कि पीड़िता ने न तो किसी को अपना ओटीपी बताया और न ही हाल-फिलहाल में किसी अनजान लिंक पर क्लिक किया था।

साइबर सेल में शिकायत दर्ज

धोखाधड़ी का अहसास होते ही पीड़िता रानी द्वारा भारत सरकार के आधिकारिक साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर भी इसकी रिपोर्ट दी गई है। वहीं शनिवार को बोकारो साइबर थाना पहुंची जहां उन्होंने अपनी पीड़ा सुनाई है। साइबर थाना के पुलिस कर्मियों ने पीड़िता को पुनः सोमवार को बोकारो साइबर थाना बुलाया है। बताया जाता है कि पीड़िता का पति अमित कुमार सीआरपीएफ का जवान है जो वर्तमान में छत्तीसगढ़ में पोस्टेड है।

…बहरहाल अब पुलिस की जांच के बाद ही पता चलेगा कि क्या है वास्तविक मामला ?

पुलिस की सलाह

बताया गया कि इस तरह की ठगी ‘सिम स्वैपिंग’ (Sim Swapping) या ‘मैलवेयर’ के जरिए संभव हो सकती है।

इसलिए अपने बैंक खाते का नियमित स्टेटमेंट चेक करते रहें। मोबाइल में बायोमेट्रिक लॉक का इस्तेमाल करें।

किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत अपना बैंक कार्ड और नेट बैंकिंग ब्लॉक कराएं।

Releated Posts

गोमिया में पति का दूसरी महिला से अवैध संबंध और उसी से दूसरी शादी की जिद में पत्नी की गला दबाकर हत्या मामले में आरोपी पति और सास को भेजा जेल 

गोमिया: गोमिया प्रखंड के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के हुरलुंग गांव में आपसी कलह और अवैध संबंधों के खूनी अंजाम…

ByByadmin अप्रैल 19, 2026

बाजार में सब्जी खरीदने आए युवक की बाइक चोरी, केस दर्ज

गोमिया। गोमिया प्रखंड के जगेश्वर बिहार थानांतर्गत दनिया में बाइक चोरी का मामला सामने आया है। सब्जी बाजार…

ByByadmin अप्रैल 18, 2026

Crime Report: आपसी कलह का खूनी अंजाम, गोमिया में पत्नी की हत्या कर पति ने थाने में किया सरेंडर

गोमिया। गोमिया प्रखंड अंतर्गत चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के हुरलुंग गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी…

ByByadmin अप्रैल 18, 2026

गोमिया में पेंटर की संदिग्ध मौत, भतीजे ने दर्ज कराया हत्या का मामला, खून से सनी लकड़ी बरामद 

गोमिया:  बोकारो जिले के गोमिया थानांतर्गत रेलवे क्रासिंग के समीप गुरुवार को पेंटर मोईनुद्दीन उर्फ़ गंदौरी की संदिग्ध…

ByByadmin अप्रैल 17, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top