• Home
  • Crime
  • लोयोला स्कूल भवन की छत से गिरकर पेंटर की मौत, परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर किया हंगामा, मांगों पर बनी सहमति

लोयोला स्कूल भवन की छत से गिरकर पेंटर की मौत, परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर किया हंगामा, मांगों पर बनी सहमति

गोमिया। गोमिया प्रखंड के आईईएल थाना अंतर्गत लोयोला स्कूल में मंगलवार सुबह रंग पेंट करने के दौरान ऊंचाई से गिरकर एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान कसवागढ़ निवासी मनोज गुहा उर्फ़ मोनू गुहा (53) के रूप में हुई है।

बिना सुरक्षा उपकरणों के काम कराने का आरोप

परिजनों के अनुसार, मजदूर स्कूल की छत के बाहरी हिस्से में रंगाई-पुताई का काम कर रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण वह सीधे जमीन पर आ गिरा। आनन-फानन में उसे गोमिया सीएचसी ले जाया गया, जहाँ मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि ठेकेदार ने ऊंचाई पर काम करने के बावजूद सुरक्षा के कोई इंतजाम (जैसे सेफ्टी बेल्ट या हेलमेट) नहीं किए थे।

Painter dies after falling from roof of school building in Gomia
Painter dies after falling from roof of school building in Gomia

मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन:

घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने शव को स्कूल भवन पर रखकर प्रदर्शन किया और उचित मुआवजे की मांग की। मृतक की पत्नी कल्याणी गुहा सहित परिजनों का कहना है कि मृतक ही घर का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था, ऐसे में उसके परिवार के सामने जीवन-यापन का संकट खड़ा हो गया है। अपनी मांगों के समर्थन में मृतक के पुत्र सुमित गुहा व पुत्री शांता गुहा,खम्हरा मुखिया बंटी उरांव, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष पंकज पांडेय,भाजपा नेता दीपक ठाकुर, विहिप ने नेता विनय कुमार, गुलाम सरवर सहित दर्जनों ग्रामीण घटनास्थल पर अड़े रहे।

मांगों पर बनी सहमति

कई दौर के मैराथन बैठकों के बाद अंततः दोपहर बाद स्कूल प्रबंधन, संवेदक और स्वजन सह ग्रामीणों के बीच पीड़ित परिवार को मुआवजे ढाई लाख रूपये व मृतक के आश्रित पुत्र को नियोजन देने पर सहमति बनी जिसके बाद स्कूल भवन से शव को उठाया गया।

पुलिस की कार्रवाई

सूचना मिलते ही स्थानीय आईईएल थाना पुलिस मौके पर पहुँची और मामले को शांत कराया। थाना प्रभारी प्रफुल्ल महतो ने बताया कि मामले की जांच जारी है, फिलहाल शव को पोस्टमार्टम उपरांत स्वजनों को सौप दिया गया है।

Releated Posts

Gomia: गोमिया में व्यवसायी से 99 हजार रुपये की साइबर ठगी, बिजली विभाग का अधिकारी बनकर ठगों ने दिया वारदात को अंजाम

गोमिया। आईईएल थाना क्षेत्र के गवर्नमेंट कॉलोनी निवासी एवं आईईएल शिव मंदिर के समीप रिचार्ज व आइसक्रीम दुकान…

ByByadmin अगस्त 22, 2026

Gomia: तिरंगे के सम्मान में हुई चुक, भड़के ग्रामीण, 16 अगस्त की शाम को उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिदरी में उतारा गया राष्ट्रीय ध्वज, ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई की मांग की

गोमिया। गोमिया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिदरी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फहराए गए राष्ट्रीय ध्वज…

ByByadmin अगस्त 16, 2026

Gomia: गोमिया रेलवे ओवरब्रिज साइट से बैटरी चोरी करते युवक धराया, एक फरार

गोमिया। गोमिया रेलवे क्रासिंग स्थित निर्माणाधीन ओवरब्रिज साइट पर मंगलवार की रात गाड़ी की बैटरी चोरी करने का…

ByByadmin अगस्त 11, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top