• Home
  • Social
  • गोमिया थाना में थाना दिवस का आयोजन, तीन मामलों का ऑन स्पॉट समाधान

गोमिया थाना में थाना दिवस का आयोजन, तीन मामलों का ऑन स्पॉट समाधान

गोमिया: गोमिया थाना परिसर में गुरुवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गोमिया अंचल से अंचल निरीक्षक कुमार चन्दन एवं गोमिया थाना प्रभारी प्रफुल्ल महतो मौजूद रहे। थाना दिवस के दौरान क्षेत्र से पहुंचे लोगों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना गया।

Police station day organized in Gomia police station

इस दौरान कुल तीन मामलों का ऑन स्पॉट समाधान किया गया, जिससे फरियादियों ने राहत महसूस की। अधिकारियों ने कहा कि थाना दिवस का मुख्य उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन करना तथा पुलिस-प्रशासन और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है।

थाना प्रभारी प्रफुल्ल महतो ने उपस्थित लोगों से कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। वहीं अंचल निरीक्षक कुमार चन्दन ने लोगों से भूमि विवाद एवं अन्य मामलों को आपसी समझदारी और कानूनी प्रक्रिया के तहत सुलझाने की बात कही।

थाना दिवस में स्थानीय ग्रामीण एवं फरियादी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Releated Posts

Gomia: बारिश ने खोली सड़क की बदहाली की पोल, जर्जर सड़क से ग्रामीण परेशान

गोमिया। गोमिया प्रखंड के बड़की चिदरी पंचायत अंतर्गत कढ़मा गांव के बारूटोला में इन दिनों जर्जर सड़क ग्रामीणों…

ByByadmin सितम्बर 4, 2026

Gomia: गोमिया विद्युत सब स्टेशन में भरा बारिश का पानी, पांच फीडरों से जुड़े सैकड़ों गांवों में घंटों बिजली गुल

प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भी जलमग्न, कर्मचारियों और ग्रामीणों को आवागमन में हुई परेशानी गोमिया। गोमिया प्रखंड में सोमवार की…

ByByadmin अगस्त 31, 2026

Gomia: बायोमीट्रिक लेने के बाद राशन नहीं देने का आरोप, कार्डधारकों ने गोमिया बीडीओ से की शिकायत

गोमिया। गोमिया प्रखंड के लोधी पंचायत अंतर्गत बनचतरा गांव के पीडीएस डीलर अर्जुन करमाली (बद्री करमाली) पर राशन…

ByByadmin अगस्त 31, 2026

Gomia: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से CTO रद्द होने से बंद हुआ गोमिया का आर्डियर अस्पताल, स्नेक बाइट सहित अस्पताल पहुँचने वाले सभी तरह के मरीजों की परेशानी बढ़ी

गोमिया। स्नेक बाइट (सर्पदंश) के सफल इलाज के लिए गोमिया सहित आसपास के क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान…

ByByadmin अगस्त 27, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top