• Home
  • Social
  • कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय गोमिया की दो छात्राएं बनीं जिला टॉपर, विद्यालय में खुशी की लहर

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय गोमिया की दो छात्राएं बनीं जिला टॉपर, विद्यालय में खुशी की लहर

गोमिया: जैक बोर्ड द्वारा बुधवार को 12वीं आर्ट्स के घोषित परिणाम में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, गोमिया की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। विद्यालय की छात्रा बिनीता मरांडी ने 439 अंक प्राप्त कर जिले में 7वां स्थान हासिल किया, जबकि विद्या कदम ने 435 अंक लाकर 10वां स्थान प्राप्त किया।

School Topper Students
School Topper Students

दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि से विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सफलता की खबर मिलते ही वार्डन अनिमा कुमारी, शिक्षिका आरती कुमारी, रुकसार बानो, खुशबु कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, शिक्षक सूरज कुमार, बिनोद प्रजापति, रवि प्रकाश सहित अभिभावकों और सहपाठियों ने छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर विद्यालय के वार्डन अनिमा कुमारी ने कहा कि यह परिणाम छात्राओं की मेहनत, लगन और अनुशासन का प्रतिफल है। उन्होंने बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद छात्राओं ने कठिन परिश्रम कर यह मुकाम हासिल किया है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। विद्यालय की छात्रा बिनीता मरांडी ने 439 अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर, जबकि विद्या कदम ने 435 अंक लाकर द्वितीय टॉपर वहीं फागुनी कुमारी 428 अंक लाकर विद्यालय में तीसरे स्थान पर रही।

छात्रा बिनीता मरांडी की मां मैनो देवी व छात्रा विद्या कदम के पिता राजू कुमार महतो माता किरण देवी ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनकी बेटियों ने परिवार और गांव का मान बढ़ाया है। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों का आभार जताया, जिनके मार्गदर्शन में बच्चों ने यह सफलता प्राप्त की।

विद्यालय प्रबंधन ने दोनों छात्राओं को सम्मानित करने की बात कही और अन्य विद्यार्थियों को भी इसी तरह मेहनत कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Releated Posts

मंत्री योगेंद्र प्रसाद की अनुशंसा पर असहाय मधु करमाली को मिला व्हील चेयर, परिवार में लौटी उम्मीद

गोमिया: पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री सह गोमिया विधायक योगेंद्र प्रसाद की अनुशंसा तथा गोमिया विधायक प्रतिनिधि अमित पासवान…

ByByadmin मई 8, 2026

गोमिया थाना में थाना दिवस का आयोजन, तीन मामलों का ऑन स्पॉट समाधान

गोमिया: गोमिया थाना परिसर में गुरुवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गोमिया अंचल से…

ByByadmin मई 7, 2026

कम्युनिटी आउटरीच प्रोग्राम के तहत गोमिया थाना के एसआई मनोज कुमार ने स्कूली बच्चों को किया जागरूक, दिया क़ानूनी ज्ञान

गोमिया: कम्युनिटी आउटरीच प्रोग्राम के तहत गुरुवार को गोमिया थाना अंतर्गत स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय, गोमिया में…

ByByadmin मई 7, 2026

गोमिया प्रखंड के चतरोचट्टी थाना परिसर में शनिवार को थाना दिवस का आयोजन

गोमिया: गोमिया प्रखंड के चतरोचट्टी थाना परिसर में शनिवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर…

ByByadmin मई 2, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top