• Home
  • Crime
  • Gomia: तिरंगे के सम्मान में हुई चुक, भड़के ग्रामीण, 16 अगस्त की शाम को उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिदरी में उतारा गया राष्ट्रीय ध्वज, ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई की मांग की

Gomia: तिरंगे के सम्मान में हुई चुक, भड़के ग्रामीण, 16 अगस्त की शाम को उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिदरी में उतारा गया राष्ट्रीय ध्वज, ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई की मांग की

गोमिया। गोमिया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिदरी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फहराए गए राष्ट्रीय ध्वज को निर्धारित समय पर नहीं उतारे जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय परिसर में 15 अगस्त को पूरे सम्मान के साथ फहराया गया तिरंगा अगले दिन 16 अगस्त की शाम करीब 4:30 बजे उतारा गया। इसे लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है और वे विद्यालय के प्रधानाध्यापक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

UMS Chidri

बताया जाता है कि 15 अगस्त को विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनूप पांडेय ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को पूरे सम्मान और गरिमा के साथ फहराया था। हालांकि, ध्वजारोहण के बाद निर्धारित समय पर ध्वज उतारने की जिम्मेदारी पूरी नहीं हो सकी। ग्रामीणों के अनुसार, 16 अगस्त की शाम लगभग साढ़े चार बजे तिरंगे को उतारा गया।

मामले को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि तिरंगा देश के सम्मान और गौरव का प्रतीक है। ऐसे में उसे निर्धारित समय पर नहीं उतारा जाना गंभीर लापरवाही है। ग्रामीण इसे प्रधानाध्यापक की नासमझी और लापरवाही बताते हुए संबंधित विभाग से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

National Flag

इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनूप पांडेय से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्होंने किसी अन्य व्यक्ति को ध्वज उतारने की जिम्मेदारी सौंपी थी और किसी आवश्यक कार्य से विद्यालय से चले गए थे। हालांकि उन्होंने जिम्मेदारी सौंपे गए व्यक्ति का नाम नहीं बताया। प्रधानाध्यापक के अनुसार, जिस व्यक्ति को ध्वज उतारने की जिम्मेदारी दी गई थी, उसके बेटे का उसी दिन दोपहर में सड़क हादसा हो गया, जिसके बाद वह अस्पताल चला गया। इसी वजह से तिरंगा समय पर नहीं उतारा जा सका।

इधर, घटना के बाद ग्रामीणों के साथ-साथ स्थानीय शिक्षित समाज के एक तबके में भी नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय ध्वज से जुड़ी जिम्मेदारी को गंभीरता से लिया जाना चाहिए था। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग के वरीय अधिकारियों से पूरे मामले की जांच कर दोषी की जिम्मेदारी तय करने तथा आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

हालांकि, यह भी शर्मनाक है कि समाज या आस-पास के युवा जिसकी नजर पुरे घटनाक्रम पर थी उन्हें भी आकर यह जिम्मेदारी लेनी चाहिए थी और ससम्मान तिरंगे को उतारना चाहिए था और उन्होंने ऐसा नहीं किया।

Releated Posts

Gomia: गोमिया में व्यवसायी से 99 हजार रुपये की साइबर ठगी, बिजली विभाग का अधिकारी बनकर ठगों ने दिया वारदात को अंजाम

गोमिया। आईईएल थाना क्षेत्र के गवर्नमेंट कॉलोनी निवासी एवं आईईएल शिव मंदिर के समीप रिचार्ज व आइसक्रीम दुकान…

ByByadmin अगस्त 22, 2026

Gomia: गोमिया रेलवे ओवरब्रिज साइट से बैटरी चोरी करते युवक धराया, एक फरार

गोमिया। गोमिया रेलवे क्रासिंग स्थित निर्माणाधीन ओवरब्रिज साइट पर मंगलवार की रात गाड़ी की बैटरी चोरी करने का…

ByByadmin अगस्त 11, 2026

Gomia: यौन शोषण का आरोपी जेएलकेएम नेता सह पंचायत समिति भेजे गये जेल

गोमिया। गोमिया थाना क्षेत्र अंतर्गत स्वांग दक्षिणी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य सह जेएलकेएम के स्थानीय नेता सैफ…

ByByadmin अगस्त 10, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top