• Home
  • Crime
  • गोमिया: संदिग्ध परिस्थितियों में घर के पिछले हिस्से में मिला पेंटर गंदौरी का शव, जांच में जुटी पुलिस

गोमिया: संदिग्ध परिस्थितियों में घर के पिछले हिस्से में मिला पेंटर गंदौरी का शव, जांच में जुटी पुलिस

गोमिया: बोकारो जिले के गोमिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे क्रॉसिंग के समीप वर्षों से किराए के मकान मे रहकर गाड़ियों (वाहनों) को रंगने का काम करने वाले मोइनुद्दीन उर्फ गदौरी (58) का शव उसी मकान के पिछले हिस्से में संदिग्ध परिस्थितियों में पाए जाने का मामला सामने आया है। मृतक पेशे से पेंटर है और हजारीबाग जिले के दारू थानांतर्गत पिपचो का निवासी था जो वर्षों से अकेले रहकर जिविकोपर्जन करता था।

घटना का विवरण

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पेंटर का शव घर के पिछवाड़े में एक टूटी गिरी हुई कुर्सी में बैठी हुई हालत में मिला। सिर और कान मे गंभीर चोट और खून के निशान मिले हैं। बताया जाता है कि देर सुबह तक जब आवास से कुछ हलचल नहीं मिली तो लोग पीछे के रास्ते अंदर गए तो पेंटर मृत अवस्था में पड़ा देखा। सामने खून से सनी हुई एक लकड़ी भी मिली। जिसके बाद घटना की सूचना गोमिया थाना पुलिस को दिया गया। मौके पर मौजूद परिस्थितियों को देखते हुए ग्रामीणों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। इस घटना के बाद स्थानीय इलाके में भय और चिंता का माहौल है।

पुलिस की कार्रवाई

सूचना मिलते ही गोमिया थाना प्रभारी प्रफुल्ल महतो, एसआई मनोज कुमार, एसआई बिरसा बाड़ा, एसआई अरुण कुमार सदलबल मौके पर पहुँचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। बताया कि मृतक के रिश्तेदारों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस के अनुसार, मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। पुलिस द्वारा मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है।

Releated Posts

गोमिया में पति का दूसरी महिला से अवैध संबंध और उसी से दूसरी शादी की जिद में पत्नी की गला दबाकर हत्या मामले में आरोपी पति और सास को भेजा जेल 

गोमिया: गोमिया प्रखंड के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के हुरलुंग गांव में आपसी कलह और अवैध संबंधों के खूनी अंजाम…

ByByadmin अप्रैल 19, 2026

बाजार में सब्जी खरीदने आए युवक की बाइक चोरी, केस दर्ज

गोमिया। गोमिया प्रखंड के जगेश्वर बिहार थानांतर्गत दनिया में बाइक चोरी का मामला सामने आया है। सब्जी बाजार…

ByByadmin अप्रैल 18, 2026

Crime Report: आपसी कलह का खूनी अंजाम, गोमिया में पत्नी की हत्या कर पति ने थाने में किया सरेंडर

गोमिया। गोमिया प्रखंड अंतर्गत चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के हुरलुंग गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी…

ByByadmin अप्रैल 18, 2026

गोमिया में पेंटर की संदिग्ध मौत, भतीजे ने दर्ज कराया हत्या का मामला, खून से सनी लकड़ी बरामद 

गोमिया:  बोकारो जिले के गोमिया थानांतर्गत रेलवे क्रासिंग के समीप गुरुवार को पेंटर मोईनुद्दीन उर्फ़ गंदौरी की संदिग्ध…

ByByadmin अप्रैल 17, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top