• Home
  • Crime
  • शादी समारोह में गया था अधिवक्ता का परिवार, सूने घर से लाखों की नकदी और जेवरात चोरी

शादी समारोह में गया था अधिवक्ता का परिवार, सूने घर से लाखों की नकदी और जेवरात चोरी

बोकारो: बोकारो जिले के तेनुघाट ओपी क्षेत्र के तेनुघाट तीन नंबर में अधिवक्ता अनिल कुमार राजू के बंद घर में चोरों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया है। परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाहर गया था, इसी दौरान अज्ञात चोरों ने सुनसान पाकर घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। 

शादी में गए थे परिजन:

अधिवक्ता अनिल कुमार राजू ने पुलिस को बताया कि वे दिनांक 18 अप्रैल को सपरिवार घर में ताला लगाकर अपने पुत्र के की शादी के लिए छेका देने कलकता गये थे। जब19 अप्रैल को जब वे लोग वापस लौटे रहे थे तो अलसुबह पडोसी ने घर का मुख्य दरवाजा टूटा होने का सूचना किया था। 

घर के अंदर बिखरा पड़ा था सामान:

अधिवक्ता जब घर के अंदर दाखिल हुए तो उनके होश उड़ गए। कमरों के ताले टूटे पड़े थे और अलमारी व बक्सों का सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने कीमती आभूषणों और अलमारी में रखे नकदी को निशाना बनाया। परिजनों के अनुसार, चोर लगभग 58 हजार रूपये नकद और सोने और चांदी का चैन, सिकड़ी, पायल आदि (लाख रूपये मूल्य) जेवरात ले गए हैं। पीड़ित अधिवक्ता ने तुरंत स्थानीय पुलिस को चोरी की सूचना दी।

पुलिस की जांच शुरू:

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि चोरों की पहचान हो सके। अधिवक्ता ने केस दर्ज करते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। 

Releated Posts

शिक्षक के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये ठगी का आरोप, गोमिया BRC के BRP पर केस दर्ज

गोमिया। गोमिया BRC में पदस्थापित महिला BRP (Block Resource Person) संकुल साधन सेवी पर नौकरी दिलाने के नाम…

ByByadmin जून 17, 2026

Gomia: लुगु बुरु के जंगलों पर डाका डालने वालों पर वन विभाग का शिकंजा, तुलबुल-ढेंढे में अवैध आरा मिलों पर बड़ी कार्रवाई, 5 ट्रैक्टर लकड़ी जब्त, 5 आरोपी गिरफ्तार

बोकारो: बोकारो वन प्रमंडल ने शनिवार को एक बड़ी और सुनियोजित कार्रवाई करते हुए गोमिया प्रखंड के तुलबुल…

ByByadmin जून 13, 2026

Gomia: घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना में शिकायत

गोमिया। गोमिया थाना क्षेत्र के पलिहारी गुरुडीह स्थित भगत अहरा निवासी शंभू प्रसाद की मोटरसाइकिल अज्ञात चोरों द्वारा…

ByByadmin जून 12, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top