• Home
  • Crime
  • ट्रैक्टर फाइनेंस विवाद में युवक को बंधक बनाकर मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार भेजे गए जेल

ट्रैक्टर फाइनेंस विवाद में युवक को बंधक बनाकर मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार भेजे गए जेल

गोमिया: गोमिया प्रखंड के कथारा ओपी क्षेत्र में ट्रैक्टर फाइनेंस के विवाद को लेकर एक युवक को अगवा कर दो दिनों तक बंधक बनाकर मारपीट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को सकुशल बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में तेनुघाट जेल भेज दिया है।

Finance

मामले को लेकर बेरमो एसडीपीओ वीएन सिंह ने मंगलवार को अनुमंडल मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर बताया कि गोमिया कथारा ओपी कांड संख्या 63/26 दिनांक 11 मई 2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह मामला बीएनएस 2023 की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत दर्ज किया गया है। वादी सांडी रामगढ़ निवासी अनल कुमार (25) ने लिखित आवेदन देकर घटना की जानकारी दी थी।

आवेदन में बताया गया था कि अनल कुमार अपने मामा के घर महलीबांध में रहकर ट्रैक्टर फाइनेंस का काम करता था। इसी दौरान खेतको निवासी कामेश्वर यादव से ट्रैक्टर फाइनेंस के नाम पर 26 हजार रुपये लिए गए थे। बाद में फाइनेंस कंपनी ट्रैक्टर देने को तैयार हो गई, लेकिन आरोप है कि अचानक कामेश्वर यादव, उसका पुत्र विजय यादव, कन्हैया यादव एवं एक अन्य व्यक्ति ट्रैक्टर लेने से मुकर गए और रुपये वापस मांगने लगे।

पीड़ित के अनुसार, उसने आरोपियों से कहा कि फाइनेंस कंपनी से पैसा वापस मिलते ही रकम लौटा दी जाएगी, लेकिन आरोपी नहीं माने। आरोप है कि 8 मई 2026 की सुबह करीब 8 बजे चारों लोग उसे जबरन उठाकर खेतको स्थित अपने घर ले गए और वहां दो दिनों तक बंधक बनाकर रखा। इस दौरान लाठी-डंडे से बेरहमी से मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई।

पीड़ित ने यह भी बताया कि आरोपियों ने रातभर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा तथा गमछे से गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। बीच-बीच में उसे घरवालों से पैसे मंगाने के लिए फोन करने दिया जाता था। इसी दौरान उसने अपने भाई को मैसेज कर खेतको बस्ती में बंधक बनाए जाने की सूचना दी। इसके बाद परिजनों ने कथारा ओपी पुलिस को जानकारी दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कथारा ओपी पुलिस ने पुलिस अधीक्षक को सूचित कर त्वरित कार्रवाई करते हुए खेतको गांव में छापेमारी की। पुलिस ने संदिग्ध अभियुक्त कामेश्वर यादव के घर से युवक को सकुशल बरामद कर लिया।

पुलिस ने मामले में दो प्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में उपकारा तेनुघाट भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में खेतको निवासी कामेश्वर यादव एवं उसका पुत्र कन्हैया यादव शामिल हैं।

छापेमारी दल में कथारा ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति, पुअनि रवि कुमार चौरसिया, सअनि नगेंद्र दूबे, हवलदार हजारी प्रसाद यादव समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Releated Posts

Gomia: चतरोचट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: खरना में अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद, एक गिरफ्तार

गोमिया। बोकारो पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

ByByadmin जुलाई 16, 2026

Gomia: आईईएल मार्केट और झटका मोड़ में बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार लोग बिजली चोरी करते पकड़े गए

गोमिया। आईईएल थाना क्षेत्र के झटका मोड़ एवं आईईएल मार्केट में अवैध बिजली कनेक्शन और बिजली चोरी के…

ByByadmin जुलाई 16, 2026

Gomia: रंगदारी नहीं देने पर जेसीबी से ढहाई चारदीवारी और गेट, महिला ने चार लोगों पर केस दर्ज कराया

गोमिया। बोकारो जिले के आईईएल थाना क्षेत्र अंतर्गत पलिहारी गुरूडीह में जमीन विवाद ने एक बार फिर तूल…

ByByadmin जुलाई 15, 2026

Gomia: गोमिया की होनहार बेटी ने रांची के पिठौरिया में की आत्महत्या, भाई ने प्रेमी समेत छह लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का लगाया आरोप

गोमिया: बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड के करमटिया बस्ती की रहने वाली होनहार युवती निशा कुमारी की रांची…

ByByadmin जुलाई 11, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top