• Home
  • Social
  • हनुमान जन्मोत्सव पर बजरंगबली मंदिर गोमिया में श्रद्धा का सैलाब, भक्तों के बीच वितरित हुआ खीर का प्रसाद

हनुमान जन्मोत्सव पर बजरंगबली मंदिर गोमिया में श्रद्धा का सैलाब, भक्तों के बीच वितरित हुआ खीर का प्रसाद

गोमिया: हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर गोमिया बैंक मोड़ स्थित बजरंगबली मंदिर, धुर्वा मोड़ हनुमान मंदिर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। बजरंगबली के जयकारों से पूरा परिसर गुंजायमान रहा। 

इस विशेष अवसर पर मंदिर में आगंतुक श्रद्धालु हनुमान चालीसा पाठ, महाआरती करते दिखाई दिए इसके पश्चात समाजसेवियों के द्वारा मंदिर परिसर में सामूहिक खीर प्रसाद का वितरण किया गया। शुद्ध दूध, चावल और मेवों से तैयार इस प्रसाद को ग्रहण करने के लिए भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। मंदिर के पुजारी रामचंद्र पांडेय ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव पर प्रतिवर्ष यह परंपरा निभाई जाती है, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।

दानकर्ता और सहयोगियों में मनोज स्वर्णकार, शेखर चंद्र मजुमदार, अनिल स्वर्णकार, मनोहर अग्रवाल, अजय अग्रवाल, मिंटू कुमार, आयुष कुमार आदि मौजूद रहे।

Releated Posts

गोमिया में कड़ी सुरक्षा के बीच जेपीएससी परीक्षा शुरू, 1464 अभ्यर्थी ले रहे हिस्सा; होटलों में हुई छापेमारी

गोमिया: गोमिया प्रखंड के तीन केंद्रों पर जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हो गई है, जिसमें…

ByByadmin अप्रैल 19, 2026

गोमिया: नव प्राथमिक विद्यालय बड़कीटांड में बच्चों को मिला नया ड्रेस, चेहरे खिले

गोमिया: गोमिया प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के बीच सरकार द्वारा…

ByByadmin अप्रैल 16, 2026

पेयजल मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने गोमिया में हाथियों के हमले में मृत लोगों के आश्रितों को मुआवजा राशि सौपा

गोमिया। झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने मंगलवार को गोमिया वन क्षेत्र कार्यालय में हाथी…

ByByadmin अप्रैल 14, 2026

धुमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की जयंती, गोमिया विधायक प्रतिनिधि ने दी श्रद्धांजलि 

गोमिया: संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पुरे गोमिया प्रखंड क्षेत्र में क्षेत्र में…

ByByadmin अप्रैल 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top