• Home
  • Social
  • लोधी के समाजसेवी हाको मियां ने रामनवमी के उपलक्ष्य में भगवा गमछे का वितरण

लोधी के समाजसेवी हाको मियां ने रामनवमी के उपलक्ष्य में भगवा गमछे का वितरण

गोमिया। गोमिया प्रखंड के लोधी पंचायत अंतर्गत पेजुआ गांव में रामनवमी के पावन अवसर पर स्थानीय समाजसेवी सह मुखिया पद के भावी प्रत्याशी नसरुद्दीन उर्फ़ हाको मियां के द्वारा एक दर्जन से अधिक रामभक्तों को भगवा गमछा देकर सम्मानित किया गया। हाको ने कहा कि यह सम्मान समारोह का एक हिस्सा है, जो रामनवमी के अवसर पर भक्तों के उत्साह को बढ़ाता है। कहा कि वे हमेशा समाजसेवा का काम करते रहे हैं और हमेशा करते रहेंगे। जनता का आशीर्वाद और स्नेह मिलता रहा, तो यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इससे उन्हें आत्मिक सुख और सुकून मिलता है, और वे हमेशा जनता के लिए समर्पित रहेंगे। इस कार्यक्रम में किशोर महतो, गंगा महतो, राजेश महतो, राजू कुमार, किटी महतो, काजू महतो, रामचंद्र महतो सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

Releated Posts

Gomia: लोधी पंचायत में उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कार्य का शिलान्यास

गोमिया। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते…

ByByadmin जून 2, 2026

बोकारो एसपी ने कई थानों का किया निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश

गोमिया। बोकारो पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने शनिवार को गोमिया प्रखंड के विभिन्न थाना, ओपी, पिकेट एवं…

ByByadmin मई 30, 2026

आर्यिका माताजी हादसे पर जैन समाज का मौन प्रदर्शन, संत सुरक्षा कानून बनाने और SIT जांच की मांग को लेकर सड़क पर उतरे समाज, बेरमो एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

गोमिया: राजस्थान के कोटा में विहाररत आर्यिका माताजी के साथ हुए सड़क हादसे को लेकर सोमवार को गोमिया…

ByByadmin मई 25, 2026

बकरीद पर्व को लेकर चतरोचट्टी थाना में शांति समिति की बैठक

सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील, अफवाहों से सतर्क रहने का निर्देश गोमिया: बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण…

ByByadmin मई 24, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top