• Home
  • Crime
  • गोमिया: शादी की खुशियाँ मातम में बदली, जंगल में नीम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जेब से नशीला पदार्थ बरामद 

गोमिया: शादी की खुशियाँ मातम में बदली, जंगल में नीम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जेब से नशीला पदार्थ बरामद 

गोमिया: एक ओर जहाँ घर में बड़े भाई की शादी की तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही थीं, वहीं दूसरी ओर छोटे भाई की मौत की खबर ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। जी हाँ चतरोचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत तुसको कर्बला मैदान के पास जंगल में चतरोचट्टी रविदास टोला निवासी जमुना रविदास के छोटे पुत्र सतीश कुमार रविदास (18) का शव नीम के पेड़ से लटका हुआ पाया गया। 

21 अप्रैल को होनी थी बड़े भाई की शादी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक के बड़े भाई राजकुमार रविदास का विवाह आगामी 21 अप्रैल को तय था। घर में मेहमानों का आना-जाना शुरू हो चुका था और मंगल गीत गाए जा रहे थे। लेकिन इस अनहोनी ने परिवार की सारी खुशियाँ छीन ली हैं। युवक की अचानक मौत से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

महुआ चुनने वाली महिलाओं देखा शव

बताया जाता है कि अहले सुबह गाँव की महिलाएं जब महुआ चुनने जंगल पहुंची थी तो सबसे पहले उन्हीं लोगों ने शव को पेड़ से लटका देखा, जिसके बाद हो हल्ला करना शुरू किया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ लग गई और घटना की सुचना स्थानीय चतरोचट्टी थाना पुलिस को दी गई।

जेब से मिला गांजा और कफ सिरप
पुलिस के पहुँचने से पूर्व मृतक के स्वजनों ने शव को उतार लिया था घटनास्थल पर पहुँची पुलिस ने जब शव की तलाशी ली, तो युवक की जेब से गांजा और कफ सिरप की दो छोटी बोतल बरामद हुई है। वहीं एक स्मार्ट फोन, घटना प्रयुक्त नई रस्सी को भी बरामद किया है।

जांच में जुटी पुलिस
पिता जमुना रविदास, मां सुमन देवी के द्वारा हत्या जैसी घटना से इनकार के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस परिजनों से भी पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवक किसी मानसिक तनाव में था या नहीं। 

Releated Posts

गोमिया में पति का दूसरी महिला से अवैध संबंध और उसी से दूसरी शादी की जिद में पत्नी की गला दबाकर हत्या मामले में आरोपी पति और सास को भेजा जेल 

गोमिया: गोमिया प्रखंड के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के हुरलुंग गांव में आपसी कलह और अवैध संबंधों के खूनी अंजाम…

ByByadmin अप्रैल 19, 2026

बाजार में सब्जी खरीदने आए युवक की बाइक चोरी, केस दर्ज

गोमिया। गोमिया प्रखंड के जगेश्वर बिहार थानांतर्गत दनिया में बाइक चोरी का मामला सामने आया है। सब्जी बाजार…

ByByadmin अप्रैल 18, 2026

Crime Report: आपसी कलह का खूनी अंजाम, गोमिया में पत्नी की हत्या कर पति ने थाने में किया सरेंडर

गोमिया। गोमिया प्रखंड अंतर्गत चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के हुरलुंग गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी…

ByByadmin अप्रैल 18, 2026

गोमिया में पेंटर की संदिग्ध मौत, भतीजे ने दर्ज कराया हत्या का मामला, खून से सनी लकड़ी बरामद 

गोमिया:  बोकारो जिले के गोमिया थानांतर्गत रेलवे क्रासिंग के समीप गुरुवार को पेंटर मोईनुद्दीन उर्फ़ गंदौरी की संदिग्ध…

ByByadmin अप्रैल 17, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top