• Home
  • Politics
  • रांची: पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह से मिलने पहुंचे मंत्री योगेंद्र प्रसाद, बेहतर इलाज का दिया निर्देश

रांची: पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह से मिलने पहुंचे मंत्री योगेंद्र प्रसाद, बेहतर इलाज का दिया निर्देश

रांची: झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता सह उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने बुधवार को रांची स्थित पल्स अस्पताल पहुँचकर इलाजरत पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह से मुलाकात की।

इस दौरान मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना और उपस्थित चिकित्सकों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने डॉक्टरों को निर्देश दिया कि पूर्व मंत्री के इलाज में किसी प्रकार की कमी न हो तथा उन्हें बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

Yogendra Prasad

मुलाकात के दौरान मंत्री ने ईश्वर से माधव लाल सिंह के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने कहा कि “माधव बाबू जल्द स्वस्थ होकर फिर से समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाएं, यही हमारी कामना है।”

इस अवसर पर अस्पताल में मौजूद अन्य लोगों ने भी उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

झारखंड के पूर्व मंत्री और गोमिया के पूर्व विधायक माधव लाल सिंह की तबीयत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए बोकारो से रांची रेफर किया गया है। जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

उनकी स्थिति से जुड़ी मुख्य जानकारी इस प्रकार है:

वर्तमान स्थिति: उन्हें 5 मई की शाम को बोकारो के एक निजी अस्पताल से रांची के पल्स अस्पताल (Pulse Hospital) ले जाया गया।

स्वास्थ्य समस्या: रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके फेफड़ों में संक्रमण (Lungs Infection) है और उन्हें सांस लेने में कठिनाई हो रही है। उन्हें आईसीयू (ICU) में रखा गया है और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

पृष्ठभूमि: माधव लाल सिंह गोमिया विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रह चुके हैं और उन्होंने बिहार व झारखंड दोनों सरकारों में मंत्री पद संभाला है।

नेताओं का दौरा: उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी लेने के लिए बेरमो विधायक कुमार जयमंगल, पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो और अन्य नेता अस्पताल पहुंचे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने भी फोन पर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना है।

उनके समर्थकों और स्थानीय लोगों द्वारा उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।

Releated Posts

Gomia: झारखंड में खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में एकदिवसीय विरोध प्रदर्शन, पेयजल मंत्री योगेंद्र प्रसाद हुए शामिल

मंत्री ने कहा- विधेयक झारखंडी हितों के खिलाफ, विरोध जारी रहेगा गोमिया। शनिवार को झारखंड के पेयजल एवं…

ByByadmin सितम्बर 19, 2026

Gomia: गोमिया के विस्थापितों और स्थानीय ग्रामीणों के हक-अधिकार को लेकर हुई बैठक, रोजगार व लोकल सेल के मुद्दे उठे

गोमिया: स्वांग हवाई अड्डा के समीप स्थित रेस्ट हाउस में मंगलवार को झामुमो बोकारो जिला उपसचिव सह गोमिया…

ByByadmin अगस्त 4, 2026

Gomia: पानी की नियमित सप्लाई सुनिश्चित की जाएगी : मंत्री योगेंद्र प्रसाद

झामुमो कार्यालय में सुनीं लोगों की फरियाद, कई मामलों का ऑन द स्पॉट निदान गोमिया। राज्य के पेयजल…

ByByadmin जुलाई 7, 2026

एक सप्ताह से अंधेरे में था करमटिया गांव, मंत्री योगेंद्र प्रसाद के पहल पर लगा नया ट्रांसफार्मर

गोमिया: गोमिया प्रखंड के करमटिया गांव में पिछले एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रहने से…

ByByadmin मई 16, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top