• Home
  • Politics
  • Gomia: गोमिया के विस्थापितों और स्थानीय ग्रामीणों के हक-अधिकार को लेकर हुई बैठक, रोजगार व लोकल सेल के मुद्दे उठे

Gomia: गोमिया के विस्थापितों और स्थानीय ग्रामीणों के हक-अधिकार को लेकर हुई बैठक, रोजगार व लोकल सेल के मुद्दे उठे

गोमिया: स्वांग हवाई अड्डा के समीप स्थित रेस्ट हाउस में मंगलवार को झामुमो बोकारो जिला उपसचिव सह गोमिया विधायक प्रतिनिधि अमित पासवान के नेतृत्व में गोमिया क्षेत्र के विभिन्न गांवों के विस्थापितों एवं स्थानीय ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

Amit Paswan

बैठक का मुख्य विषय स्वांग वाशरी के प्रस्तावित विस्तारीकरण के दौरान स्थानीय ग्रामीणों और विस्थापित परिवारों के अधिकार, रोजगार तथा अन्य सुविधाओं को सुनिश्चित करना रहा। उपस्थित लोगों ने कहा कि विकास कार्यों के साथ-साथ स्थानीय लोगों और विस्थापितों के हितों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि नियमानुसार सभी अधिकार एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता दी जाए।

बैठक में स्वांग लोकल सेल से जुड़ी समस्याओं पर भी गंभीरता से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि लोकल सेल की व्यवस्था में स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि क्षेत्र के लोगों को इसका सीधा लाभ मिल सके।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि अमित पासवान ने कहा कि क्षेत्र में संचालित औद्योगिक गतिविधियों में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार और अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने बताया कि तीन दिन बाद पुनः स्थानीय ग्रामीणों और विस्थापितों की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें सर्वसम्मति से एक समिति का गठन किया जाएगा। समिति के गठन के बाद सीसीएल प्रबंधन को स्थानीय लोगों की मांगों से संबंधित एक मांगपत्र सौंपा जाएगा।

बैठक में मुखिया बंटी उरांव, पंचायत समिति सदस्य जनकदेव यादव, ललन केवट, पिंटू पासवान, चंदन पासवान, प्रमोद पासवान, विक्की गंझू, जितेंद्र चौहान, कोपेश्वर यादव, गोविंद रविदास, नरेश प्रजापति, राजकुमार दास, अब्दुल सत्तार, मंजूर इलाही, लक्ष्मण कुमार, चंद्रशेखर पासवान, सोनू स्वर्णकार, मुरली चौहान, अशोक पासवान, मनोज यादव, सूरज प्रसाद समेत बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं विस्थापित उपस्थित थे।

Releated Posts

Gomia: पानी की नियमित सप्लाई सुनिश्चित की जाएगी : मंत्री योगेंद्र प्रसाद

झामुमो कार्यालय में सुनीं लोगों की फरियाद, कई मामलों का ऑन द स्पॉट निदान गोमिया। राज्य के पेयजल…

ByByadmin जुलाई 7, 2026

एक सप्ताह से अंधेरे में था करमटिया गांव, मंत्री योगेंद्र प्रसाद के पहल पर लगा नया ट्रांसफार्मर

गोमिया: गोमिया प्रखंड के करमटिया गांव में पिछले एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रहने से…

ByByadmin मई 16, 2026

झारखंड की राजनीति के पुरोधा माधव लाल नहीं रहे…, जनसेवा के एक युग का अंत

गोमिया: झारखंड की राजनीति से बुधवार सुबह एक बेहद दुखद खबर सामने आई। गोमिया के पूर्व विधायक, बिहार…

ByByadmin मई 13, 2026

रांची: पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह से मिलने पहुंचे मंत्री योगेंद्र प्रसाद, बेहतर इलाज का दिया निर्देश

रांची: झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता सह उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने…

ByByadmin मई 6, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top