• Home
  • Politics
  • Gomia: पानी की नियमित सप्लाई सुनिश्चित की जाएगी : मंत्री योगेंद्र प्रसाद

Gomia: पानी की नियमित सप्लाई सुनिश्चित की जाएगी : मंत्री योगेंद्र प्रसाद

झामुमो कार्यालय में सुनीं लोगों की फरियाद, कई मामलों का ऑन द स्पॉट निदान

गोमिया। राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता सह मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने मंगलवार को गोमिया के कोठीटांड़ स्थित झामुमो कार्यालय में आयोजित जनसमस्या समाधान कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि गोमिया एवं पलिहारी गुरुडीह पंचायत में पेयजल आपूर्ति को पूरी तरह नियमित और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है तथा इसके लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

Yogendra Prasad

कार्यक्रम में पहुंचने पर गोमिया बस्ती के भगत आहरा मोहल्ले के ग्रामीणों ने मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। ग्रामीणों ने बताया कि उनके मोहल्ले में वर्षों से पेयजल पाइपलाइन नहीं होने के कारण लोगों को पीने के पानी के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। कई बार दूर-दराज के स्रोतों से पानी लाना पड़ता था, जिससे महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को विशेष परेशानी होती थी। ग्रामीणों ने कहा कि मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने चुनाव के दौरान और बाद में पानी की समस्या के समाधान का जो आश्वासन दिया था, उसे पूरा करते हुए अब मोहल्ले में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू करा दिया गया है। इसी खुशी में मोहल्लेवासी उनका आभार व्यक्त करने पहुंचे।

ग्रामीणों का अभिवादन स्वीकार करते हुए मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि क्षेत्र में पेयजल संकट का स्थायी समाधान सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि गोमिया एवं पलिहारी गुरुडीह पंचायत में जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से नया इंटेकवेल का निर्माण कराया गया है तथा नई पाइपलाइन भी बिछाई गई है। यह योजना अब शुरू हो चुकी है और इसके माध्यम से क्षेत्र के हजारों लोगों को नियमित एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जलापूर्ति योजनाओं के संचालन के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि पूरे राज्य में पेयजल योजनाओं के संचालन हेतु बिजली बिल मद में सरकार लगभग 4500 करोड़ रुपये का भुगतान कर रही है, ताकि लोगों तक बिना बाधा के पानी पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभा रही है, लेकिन योजनाओं के सफल संचालन के लिए आम लोगों का सहयोग भी आवश्यक है।

उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक परिवार समय पर 65 रुपये मासिक जल उपयोग शुल्क जमा करें। इससे योजना के संचालन, रखरखाव और कर्मचारियों के माध्यम से घर-घर नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह राशि योजना को लंबे समय तक सुचारू रूप से संचालित रखने के लिए महत्वपूर्ण है।

मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने यह भी आश्वासन दिया कि गोमिया और पलिहारी गुरुडीह पंचायत में जलापूर्ति पूरी तरह नियमित हो तथा इसका अतिरिक्त आर्थिक भार आम उपभोक्ताओं पर न पड़े, इसके लिए सरकार वैकल्पिक व्यवस्था पर भी कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक घर तक स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल पहुंचाना है तथा इस दिशा में लगातार प्रयास जारी रहेंगे।

जनसमस्या समाधान कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी विभिन्न समस्याओं और शिकायतों को लेकर झामुमो कार्यालय पहुंचे। मंत्री ने एक-एक कर लोगों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया। जिन मामलों में तत्काल कार्रवाई संभव नहीं थी, उनमें संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि अमित पासवान, पूर्व मुखिया धनंजय सिंह, गणेश यादव, गुलाबचंद्र, नरेश मंडल, कोपेश्वर यादव, राजू शाही, कृष्ण दयाल सिंह सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Releated Posts

एक सप्ताह से अंधेरे में था करमटिया गांव, मंत्री योगेंद्र प्रसाद के पहल पर लगा नया ट्रांसफार्मर

गोमिया: गोमिया प्रखंड के करमटिया गांव में पिछले एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रहने से…

ByByadmin मई 16, 2026

झारखंड की राजनीति के पुरोधा माधव लाल नहीं रहे…, जनसेवा के एक युग का अंत

गोमिया: झारखंड की राजनीति से बुधवार सुबह एक बेहद दुखद खबर सामने आई। गोमिया के पूर्व विधायक, बिहार…

ByByadmin मई 13, 2026

रांची: पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह से मिलने पहुंचे मंत्री योगेंद्र प्रसाद, बेहतर इलाज का दिया निर्देश

रांची: झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता सह उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने…

ByByadmin मई 6, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top