• Home
  • Crime
  • गोमिया: जन्मदिन समारोह में विवाद, महिलाओं समेत एक दर्जन से अधिक पर मारपीट व छेड़छाड़ का आरोप

गोमिया: जन्मदिन समारोह में विवाद, महिलाओं समेत एक दर्जन से अधिक पर मारपीट व छेड़छाड़ का आरोप

गोमिया: गोमिया प्रखंड के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुर्कनालो से एक गंभीर मारपीट और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पलिहारी गुरुडीह निवासी बबीता देवी इस संबंध में चतरोचट्टी थाना में 13 लोगों के विरुद्ध नामजद केस दर्ज कराया है। उसने पुलिस को बताया है बीते शुक्रवार की रात वह अपने मायके कुर्कनालो में जन्मदिन माना रही थी। इस दौरान उसके परिचित अश्विन कुमार विश्वकर्मा, सुधीर कुमार और आकाश कुमार भी समारोह में मौजूद थे। रात करीब 10 बजे जब तीनों युवक खाना खाकर वापस जाने लगे, तभी गांव के ही कुछ लोग वहां पहुंचे और उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि कुर्कनालो निवासी रोहित तुरी, मनोज तुरी, संजय तुरी, रामू तुरी, विक्रम तुरी, टुनवा तुरी, विगलू तुरी समेत अन्य लोगों ने युवकों को रोक लिया, उनकी मोटरसाइकिल की चाबी छीन ली और उन पर गलत आरोप लगाते हुए मारपीट शुरू कर दी। जब बबीता बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की और गलत नियत से उनकी साड़ी खींचकर फाड़ दी।

FIR
FIR

घटना के दौरान जब पीड़िता के परिवार के परिजन उसे बचाने पहुंचे, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। पीड़िता ने आरोप लगाया कि कुछ महिलाओं ने भी मारपीट में हिस्सा लिया और जान से मारने की धमकी दी। बबीता देवी ने बताया कि इस घटना में उनके परिवार के कई लोग घायल हो गये। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी पहले भी उनके परिवार के साथ इस तरह की घटनाएं कर चुके हैं। पीड़िता ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी है।

Releated Posts

Gomia: गोमिया में व्यवसायी से 99 हजार रुपये की साइबर ठगी, बिजली विभाग का अधिकारी बनकर ठगों ने दिया वारदात को अंजाम

गोमिया। आईईएल थाना क्षेत्र के गवर्नमेंट कॉलोनी निवासी एवं आईईएल शिव मंदिर के समीप रिचार्ज व आइसक्रीम दुकान…

ByByadmin अगस्त 22, 2026

Gomia: तिरंगे के सम्मान में हुई चुक, भड़के ग्रामीण, 16 अगस्त की शाम को उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिदरी में उतारा गया राष्ट्रीय ध्वज, ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई की मांग की

गोमिया। गोमिया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिदरी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फहराए गए राष्ट्रीय ध्वज…

ByByadmin अगस्त 16, 2026

Gomia: गोमिया रेलवे ओवरब्रिज साइट से बैटरी चोरी करते युवक धराया, एक फरार

गोमिया। गोमिया रेलवे क्रासिंग स्थित निर्माणाधीन ओवरब्रिज साइट पर मंगलवार की रात गाड़ी की बैटरी चोरी करने का…

ByByadmin अगस्त 11, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top