• Home
  • Crime
  • फरार अभियुक्त साड़म बंगाली टोला निवासी डोली रानी डे के घर कुर्की-जप्ती की कार्रवाई, भारी पुलिस बल रहा मौजूद

फरार अभियुक्त साड़म बंगाली टोला निवासी डोली रानी डे के घर कुर्की-जप्ती की कार्रवाई, भारी पुलिस बल रहा मौजूद

गोमिया। गोमिया थाना कांड संख्या 23/2022 दिनांक 20 फरवरी 2022 में दर्ज मामले के प्राथमिकी अभियुक्त डोली रानी डे के विरुद्ध माननीय न्यायालय से प्राप्त कुर्की अधिपत्र के आलोक में सोमवार को कुर्की-जप्ती की कार्रवाई की गई। यह मामला भादवि की धारा 188, 120बी एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 07 से संबंधित है।

Saram

थाना प्रभारी प्रफुल्ल महतो के अनुसार अभियुक्त साड़म बंगाली टोला निवासी डोली रानी डे पति चैतनय डे के घर पर पुलिस टीम ने विधिवत कार्रवाई की। कुर्की-जप्ती की प्रक्रिया दो स्थानीय गवाहों विजय कुमार डे एवं राकेश डे की उपस्थिति में पूरी की गई।

इस कार्रवाई में पुअनि अरुण कुमार, सअनि अखिलेश कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि न्यायालय के निर्देशानुसार आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी।

कोरोना काल में सरकारी अनाज की कालाबाजारी मामले में दर्ज हुआ था कांड

बता दें कि गोमिया थाना कांड संख्या 23/2022 दिनांक 20 फरवरी 2022 में सरकारी अनाज की कालाबाजारी को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। यह मामला आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 7 तथा भादवि की धारा 188 एवं 120 (बी) के तहत दर्ज किया गया।

इस मामले के वादी तत्कालीन प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी गोमिया कपिल कुमार थे, जिन्होंने थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी। आवेदन में बताया गया था कि 19 फरवरी 2022 की रात करीब 8:09 बजे तुलबुल पंचायत की कुछ महिलाओं ने मोबाइल के माध्यम से सूचना दी कि तुलबुल की डीलर डोली रानी डे द्वारा सरकारी अनाज की कालाबाजारी की जा रही है।

सूचना मिलने के बाद तत्कालीन थाना प्रभारी को वाहन जब्त करने का अनुरोध किया गया और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी स्वयं घटनास्थल पहुंचे। जांच के दौरान पीडीएस दुकान से करीब 25 फीट दूर खड़ी महिंद्रा पिकअप वैन संख्या JH10AC 4021 में 30 बोरा चावल लदा पाया गया, जिसका कुल वजन लगभग 15 क्विंटल बताया गया। इसके अलावा गोदाम की जांच में 40 पैकेट चावल एवं 45 पैकेट गेहूं बरामद किया गया।

पुलिस ने चावल लदे वाहन को जब्त कर गोमिया थाना लाया था। आवेदन में कहा गया था कि कोरोना काल में सरकार द्वारा जनता के बीच विशेष रूप से अनाज वितरण किया जा रहा था, ऐसे समय में सरकारी अनाज की कालाबाजारी गैरकानूनी एवं दंडनीय अपराध है। मामले में डीलर डोली रानी डे, वाहन मालिक तथा चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई थी।

Releated Posts

Gomia: चतरोचट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: खरना में अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद, एक गिरफ्तार

गोमिया। बोकारो पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

ByByadmin जुलाई 16, 2026

Gomia: आईईएल मार्केट और झटका मोड़ में बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार लोग बिजली चोरी करते पकड़े गए

गोमिया। आईईएल थाना क्षेत्र के झटका मोड़ एवं आईईएल मार्केट में अवैध बिजली कनेक्शन और बिजली चोरी के…

ByByadmin जुलाई 16, 2026

Gomia: रंगदारी नहीं देने पर जेसीबी से ढहाई चारदीवारी और गेट, महिला ने चार लोगों पर केस दर्ज कराया

गोमिया। बोकारो जिले के आईईएल थाना क्षेत्र अंतर्गत पलिहारी गुरूडीह में जमीन विवाद ने एक बार फिर तूल…

ByByadmin जुलाई 15, 2026

Gomia: गोमिया की होनहार बेटी ने रांची के पिठौरिया में की आत्महत्या, भाई ने प्रेमी समेत छह लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का लगाया आरोप

गोमिया: बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड के करमटिया बस्ती की रहने वाली होनहार युवती निशा कुमारी की रांची…

ByByadmin जुलाई 11, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top