• Home
  • Crime
  • गोमिया: शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल 

गोमिया: शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल 

गोमिया: गोमिया प्रखंड के चतरोचट्टी थाना पुलिस ने लोधी से एक ऐसे आरोपी जाहिर अंसारी को गिरफ्तार किया है जिस पर एक युवती को शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण करने तथा दूसरी शादी रचाने तथा का आरोप है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। 

Jahir Ansari

मामले का विवरण:

पीड़िता के परिजनों द्वारा मंगलवार को पुलिस को दिए अपनी शिकायत में बताया है कि आरोपी जाहिर ने उसे शादी का भरोसा दिलाया था और इसी बहाने लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया और दूसरी जगह शादी करने की धमकी देने लगा। 

पुलिस कार्रवाई:

थाना प्रभारी शशि शेखर ने बताया कि शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत 19/26 मामला दर्ज कर जांच शुरू की। साक्ष्यों के आधार पर आरोपी जाहिर को बुधवार को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में तेनुघाट जेल भेज दिया गया है। 

Releated Posts

Gomia: गोमिया में व्यवसायी से 99 हजार रुपये की साइबर ठगी, बिजली विभाग का अधिकारी बनकर ठगों ने दिया वारदात को अंजाम

गोमिया। आईईएल थाना क्षेत्र के गवर्नमेंट कॉलोनी निवासी एवं आईईएल शिव मंदिर के समीप रिचार्ज व आइसक्रीम दुकान…

ByByadmin अगस्त 22, 2026

Gomia: तिरंगे के सम्मान में हुई चुक, भड़के ग्रामीण, 16 अगस्त की शाम को उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिदरी में उतारा गया राष्ट्रीय ध्वज, ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई की मांग की

गोमिया। गोमिया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिदरी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फहराए गए राष्ट्रीय ध्वज…

ByByadmin अगस्त 16, 2026

Gomia: गोमिया रेलवे ओवरब्रिज साइट से बैटरी चोरी करते युवक धराया, एक फरार

गोमिया। गोमिया रेलवे क्रासिंग स्थित निर्माणाधीन ओवरब्रिज साइट पर मंगलवार की रात गाड़ी की बैटरी चोरी करने का…

ByByadmin अगस्त 11, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top