• Home
  • Crime
  • गोमिया में जेवर चमकाने के बहाने महिला से सोने की अंगूठी लेकर ठग फरार

गोमिया में जेवर चमकाने के बहाने महिला से सोने की अंगूठी लेकर ठग फरार

गोमिया: गोमिया प्रखंड के आईईएल थाना क्षेत्र में ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ ठगों ने एक महिला को जेवर चमकाने का झांसा देकर उसकी कीमती सोने की अंगूठी उड़ा ली। घटना के बाद उक्त परिवार और इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

घटना का विवरण:

जानकारी के अनुसार, गर्वमेंट कॉलोनी नावाडाड़ी फेज 1 निवासी पेंटर अरविंद की पत्नी बबिता देवी व बहन सोनम कुमारी बुधवार सुबह करीब 11 बजे जब दो छोटे बच्चों संग घर पर थी, दो अज्ञात युवक घर पहुंचे। उन्होंने खुद को एक कंपनी का कर्मचारी बताते हुए दावा किया कि वे एक विशेष पाउडर और लिक्विड के माध्यम से पुराने और काले पड़े जेवरों को मिनटों में नया जैसा चमका सकते हैं।

ठगी का तरीका: पहले भरोसा जीता फिर ठगी किया:

ठगों ने महिलाओं से हल्दी पाउडर मांगकर घोल बनाकर पहले घर के तांबे और पीतल के बर्तनों को मुफ्त में चमकाकर महिला का विश्वास जीता। फिर उसके पैरों के पायल को साफ़ किया जब महिला को उनकी सफाई पर भरोसा हो गया, तो उन्होंने सोनम कुमारी के हाथ में पहने सोने की अंगूठी को भी चमकाने का ऑफर दिया। महिला ने अपनी उंगली से सोने की अंगूठी निकालकर उन्हें दे दी।

हाथ की सफाई:

ठगों ने अंगूठी को एक केमिकल युक्त घोल में डाला, इसी दौरान उन्होंने बड़ी ही चतुराई से कुछ छोटे पत्थरों के टुकड़ों को सोने अंगूठी बताकर पुडिया में भर दिया और महिला को कुछ देर इंतज़ार करने को कहा और रफूचक्कर हो गए। जब तक महिला को कुछ शक होता और वह अंगूठी चेक करती, तब तक दोनों ठग फरार हो चुके थे।

पुलिस की कार्रवाई:

पीड़ित महिला द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए, लेकिन तब तक अपराधी काफी दूर निकल चुके थे। घटना की सूचना स्थानीय आईईएल थाना पुलिस और स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि पिंटू पासवान आदि को दी गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि ठगों का सुराग लगाया जा सके।

सावधानी बरतें:

पुलिस ने लोगों, विशेषकर महिलाओं से अपील की है कि वे ऐसे अज्ञात फेरीवालों या जेवर चमकाने का दावा करने वालों के झांसे में न आएं। बताया जाता है कि ये ठग अक्सर खतरनाक रसायनों का उपयोग करते हैं, जो न केवल गहनों का वजन कम कर देते हैं, बल्कि उन्हें गायब करने में भी मदद करते हैं।

Releated Posts

गोमिया: शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल 

गोमिया: गोमिया प्रखंड के चतरोचट्टी थाना पुलिस ने लोधी से एक ऐसे आरोपी जाहिर अंसारी को गिरफ्तार किया…

ByByadmin अप्रैल 22, 2026

गोमिया: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल 

गोमिया: गोमिया प्रखंड के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी…

ByByadmin अप्रैल 22, 2026

शादी समारोह में गया था अधिवक्ता का परिवार, सूने घर से लाखों की नकदी और जेवरात चोरी

बोकारो: बोकारो जिले के तेनुघाट ओपी क्षेत्र के तेनुघाट तीन नंबर में अधिवक्ता अनिल कुमार राजू के बंद…

ByByadmin अप्रैल 22, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top