• Home
  • Crime
  • करमाटांड-चेलियाटांड मुख्य सड़क पर सड़क हादसा, पंचायत समिति सदस्य सरयू रविदास गंभीर रूप से घायल

करमाटांड-चेलियाटांड मुख्य सड़क पर सड़क हादसा, पंचायत समिति सदस्य सरयू रविदास गंभीर रूप से घायल

गोमिया: गोमिया प्रखंड के करमाटांड-चेलियाटांड मुख्य सड़क पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बड़की चिदरी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य सरयू रविदास गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना कर्री खुर्द पंचायत अंतर्गत करमो गांव के समीप हुई, जहां एक निजी स्कूल की वैन और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए।

Sarju Ravidas

प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचायत समिति सदस्य सरयू रविदास अपने किसी जरूरी कार्य से बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान करमो गांव के समीप सामने से आ रही एक निजी स्कूल की वैन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें उठाकर इलाज के लिए विष्णुगढ़ के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनकी स्थिति चिंताजनक बताई और बेहतर ईलाज के लिए रांची रेफर करने की बात कही जा रही है।

बताया जा रहा है कि जिस समय यह दुर्घटना हुई, उसी समय स्कूल की छुट्टी हुई थी और वैन बच्चों को लेकर जा रही थी। वाहन में कई स्कूली बच्चे सवार थे। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी बच्चे को चोट नहीं आई। यदि स्थिति थोड़ी भी बिगड़ती तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद बच्चों में भी दहशत का माहौल देखा गया।

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सड़क पर बढ़ती तेज रफ्तार तथा लापरवाही से वाहन चलाने पर चिंता जताई। ग्रामीणों ने प्रशासन से स्कूल वाहनों की नियमित जांच कराने, गति सीमा तय करने तथा चालक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र की मुख्य सड़कों पर अक्सर तेज गति से वाहन चलाए जाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है।

इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। चतरोचट्टी थाना प्रभारी शशि शेखर ने बताया कि घायल जनप्रतिनिधि सरयू रविदास को उनके परिजनों द्वारा इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों के आवेदन के आधार पर वाहन चालक एवं गाड़ी मालिक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और स्कूल वैन दोनों को जप्त कर लिया है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Releated Posts

Gomia: गोमिया में व्यवसायी से 99 हजार रुपये की साइबर ठगी, बिजली विभाग का अधिकारी बनकर ठगों ने दिया वारदात को अंजाम

गोमिया। आईईएल थाना क्षेत्र के गवर्नमेंट कॉलोनी निवासी एवं आईईएल शिव मंदिर के समीप रिचार्ज व आइसक्रीम दुकान…

ByByadmin अगस्त 22, 2026

Gomia: तिरंगे के सम्मान में हुई चुक, भड़के ग्रामीण, 16 अगस्त की शाम को उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिदरी में उतारा गया राष्ट्रीय ध्वज, ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई की मांग की

गोमिया। गोमिया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिदरी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फहराए गए राष्ट्रीय ध्वज…

ByByadmin अगस्त 16, 2026

Gomia: गोमिया रेलवे ओवरब्रिज साइट से बैटरी चोरी करते युवक धराया, एक फरार

गोमिया। गोमिया रेलवे क्रासिंग स्थित निर्माणाधीन ओवरब्रिज साइट पर मंगलवार की रात गाड़ी की बैटरी चोरी करने का…

ByByadmin अगस्त 11, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top