• Home
  • Politics
  • Gomia: झारखंड में खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में एकदिवसीय विरोध प्रदर्शन, पेयजल मंत्री योगेंद्र प्रसाद हुए शामिल

Gomia: झारखंड में खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में एकदिवसीय विरोध प्रदर्शन, पेयजल मंत्री योगेंद्र प्रसाद हुए शामिल

मंत्री ने कहा- विधेयक झारखंडी हितों के खिलाफ, विरोध जारी रहेगा

गोमिया। शनिवार को झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग मंत्री योगेंद्र प्रसाद गोमिया प्रखंड कार्यालय परिसर में केंद्र सरकार के खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक  के विरोध में एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए। इस धरना प्रदर्शन में गोमिया प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Yogendra Prasad

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री योगेंद्र ने कहा कि खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के जरिए केंद्र सरकार झारखंड के खनिज संपदाओं और राज्य के अधिकारों को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। झारखंड देश को खनिज संपदा देता है, इसलिए अपने संसाधनों पर पहला हक झारखंड की जनता का है। केंद्र सरकार का यह तुगलकी फरमान झारखंडी हितों के खिलाफ है, जिसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा। कहा कि खनिज राजस्व राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं का महत्वपूर्ण आधार है। इसमें कमी का सबसे सीधा और गंभीर असर गरीब, जरूरतमंद और विशेषकर महिलाओं पर पड़ेगा। मंईयां सम्मान, पेंशन, स्वास्थ्य, शिक्षा और अबुआ आवास जैसी योजनाओं से बड़ी संख्या में महिलाएं और परिवार जुड़े हैं। कहा कि यह केवल राजनीतिक विरोध नहीं, बल्कि झारखंड के हक, अधिकार और संसाधनों की रक्षा की लड़ाई है।

Yogendra Prasad

झारखंड अपने जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा के अधिकार से कोई समझौता नहीं करेगा। कहा कि केंद्र सरकार को राज्य के संसाधनों के साथ मनमानी बंद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि झारखंडवासी इस काले कानून को स्वीकार नहीं करेंगे। झामुमो इस तुगलकी फरमान के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक लोकतांत्रिक तरीके से मजबूती के साथ आवाज उठाता रहेगा और इस संशोधन विधेयक को वापस लेने की मांग जारी रखेगा। कार्यक्रम के दौरान मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने गोमिया बीडीओ को राष्ट्रपति व राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। मौके पर झामुमो बोकारो जिला सहसचिव सह विधायक प्रतिनिधि अमित पासवान, झामुमो गोमिया प्रखंड अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि लूदू मांझी, मुखिया बंटी उरांव, मुखिया अंशु कुमारी, मुखिया जुबेदा खातून, झामुमो के युवा नेता पिंटू पासवान, घनश्याम महतो, गणेश यादव, हेमू यादव, बद्री पासवान, यासमीन परवीन, राजू शाह, पोलूश टुडू, ऐनुल अंसारी समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

Releated Posts

Gomia: गोमिया के विस्थापितों और स्थानीय ग्रामीणों के हक-अधिकार को लेकर हुई बैठक, रोजगार व लोकल सेल के मुद्दे उठे

गोमिया: स्वांग हवाई अड्डा के समीप स्थित रेस्ट हाउस में मंगलवार को झामुमो बोकारो जिला उपसचिव सह गोमिया…

ByByadmin अगस्त 4, 2026

Gomia: पानी की नियमित सप्लाई सुनिश्चित की जाएगी : मंत्री योगेंद्र प्रसाद

झामुमो कार्यालय में सुनीं लोगों की फरियाद, कई मामलों का ऑन द स्पॉट निदान गोमिया। राज्य के पेयजल…

ByByadmin जुलाई 7, 2026

एक सप्ताह से अंधेरे में था करमटिया गांव, मंत्री योगेंद्र प्रसाद के पहल पर लगा नया ट्रांसफार्मर

गोमिया: गोमिया प्रखंड के करमटिया गांव में पिछले एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रहने से…

ByByadmin मई 16, 2026

झारखंड की राजनीति के पुरोधा माधव लाल नहीं रहे…, जनसेवा के एक युग का अंत

गोमिया: झारखंड की राजनीति से बुधवार सुबह एक बेहद दुखद खबर सामने आई। गोमिया के पूर्व विधायक, बिहार…

ByByadmin मई 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top